गोयल किंडरगार्डन इंग्लिश मीडियम स्कूल का पत्थलगांव विधायिका गोमती साय के हाथों हुआ उद्घाटन

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव में आज गोयल किंडरगार्डन इंग्लिश मीडियम स्कूल का ग्रैंड ओपनिंग पत्थलगांव विधायिका गोमती साय के मुख्य आतिथ्य एवं बारूमल अग्रवाल के अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।सुनील अग्रवाल ,पप्पल गोयल, घनश्याम अग्रवाल, शंभू अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में मौजूद रहे।सर्वप्रथम पत्थलगांव विधायिका गोमती साय का स्कूल परिसर में पहुंचते ही गोयल परिवार के सदस्यों एवं स्कूल की संचालिका सुमन गोयल द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर गोमती साय का स्वागत किया।

गोमती साय नेअपने उद्बोधन में कहा कि बच्चे का विकास शिक्षा के प्रारंभिक स्तर से ही होता है बच्चों की यदि नींव को ही अच्छे से सींचा जाए तो पौधा अच्छे स्तर पर बनता है वही बातें शिक्षा में भी कही जाती है कि बच्चों का नींव प्रारंभिक स्तर की शिक्षा यदि अच्छे तरीके से मिल जाए तो आने वाला भविष्य बच्चों का उज्जवल होता है उन्होंने कहा कि शिक्षा को जितना हमारे द्वारा बाटा जावेगा उतना ही शिक्षा का स्तर अच्छा होता है इसका उदाहरण हम ब्लड डोनेशन से लगाया जा सकता है व्यक्ति जितना ब्लड डोनेशन करेगा शरीर में उसका खून उतना अधिक बनता है वही बातें शिक्षा के क्षेत्र में भी देखी जाती हैं ।भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि पत्थलगांव में गोयल स्कूल के संचालिका सुमन गोयल ने दो बच्चों से ट्यूशन के माध्यम से अपने शिक्षा की शुरुआत की थी जो आज स्कूल संचालिका के मेहनत स्वरूप आज इतने बड़े भवन में गोयल किडन गार्डन इंग्लिश मीडियम स्कूल का शिक्षा का पौधा बढ़कर इतना बड़ा रूप लेते हुए आज इसका उद्घाटन किया जा रहा है हमें स्कूल संचालिका सुमन गोयल के बढ़ते कदमों को सराहना करनी चाहिए ।

गोयल किडन गार्डन इंग्लिश मीडियम स्कूल की संचालिका ने शायराना अंदाज में कहा कि ” जिंदगी की तो असली उड़ान बाकी है, जिंदगी के कई इम्तिहान बाकी है ,अभी तो नापी है मुट्ठी भर जमीन हमने ,अभी तो सारा आसमान बाकी है”

विधायक गोमती साय ने गोयल किडन गार्डन इंग्लिश मीडियम स्कूल का फीता काटकर उद्घाटन किया

इसके पश्चात नन्हे मुन्ने, छोटे-छोटे बच्चों द्वारा पंजाबी नृत्य ,गुजराती नृत्य, उड़िया नृत्य, छत्तीसगढ़ी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी ।बच्चों के हाव भाव व अपनी कला के प्रदर्शन से सभी मौजूद अभिभावकों ,अतिथियों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया।

इस मौके पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल ,प्रयागराज अग्रवाल ,रामलाल अग्रवाल ,मुरारी लाल अग्रवाल ,रामावतार अग्रवाल ,अनील रामदास, नरेश झलक, सुशील बालाजी ,महेंद्र लुड़ेग ,अजय पार्षद ,संजू लोहिया ,भीमसेन गोयल ,राहुल गोयल, सौरभ गोयल ,प्रवीण ओपीडीपी ,मधुसूदन गोयल ,अंकित बंसल, मौसम अग्रवाल, शरणजीत भाटिया, रविंदर भाटिया, रेनू विश्वास सहित नागरिक,महिलाएं, बच्चे व विद्यालय के शिक्षक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button