*11वा पोतरा महोत्सव 2024का आयोजन लैलूंगा के ग्राम पोतरा में आयिजितमहोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के प्रतिनिधि के रूप में विधायक गोमती साय सम्मिलित

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
बीते कई सालों से ग्राम पोतरा मे ग्रामवासियों के द्वारा पोतरा महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाती है अपनी संस्कृति, कला , रीति रिवाज अपनी परंपरा को जीवित रखने के लिए ग्राम निवासियों द्वारा महोत्सव का आयोजन किया जाता है 11वे पोतरा महोत्सव में मननीय मुख्य्मंत्री विष्णूदेव साय के प्रतिनिधि के रूप में पत्थलगांव की तेजतर्रार लोकप्रिय विधायक श्रीमती गोमती साय सम्मिलित हुए ग्रामवासियों तथा आयोजकों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया जिसके बाद आयोजकों ने विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया गया विधायक के द्वारा पोतरा महोत्सव के विजेता टीमों को पुरुस्कार राशि और स्मृति चिन्ह दिया गया ।11वे पोतरा महोत्सव मे प्रथम स्थान पर रहे कर्मा नाचा के विजेता

सुबल,शांति,मुकेश,छबील,त्रिनाथ, लालसाय को पुरस्कार राशि 7124और प्रतीक चिन्ह दिया गया ।वही द्वितीय स्थान पर कर्मा नाचा अलेक और कमलेश के द्वारा को पुरुस्कार राशि 5124और प्रतीक चिन्ह दिया गया और अन्य विजेताओं को पुरस्कृत किया गया जिसके बाद विधायक महोदया जी का ग्रामवासियों तथा आयोजकों को संबोधित करते हुए कहा ऐसे महोत्सव का आयोजन होते रहना चाहिए ऐसे आयोजन से हमारी संस्कृति कला रीति रिवाज और हमारे पुराने परंपरा को जीवित रखता है और हमारे नई पीढ़ी के लोगो को हमारी संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलता है इन आयोजन से मनोरंजन के साथ हमारी संस्कृति को जानने और करीब से देखने मिलता है पोतरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता के साथ साथ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी होता है ऐसे महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष होते रहना चाहिए।श्रीमती गोमती साय महोत्सव के आयोजकों और समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन की बधाई देते हुए उनके स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और विजेताओं को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button