अग्रवाल सभा अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल ने अग्रसेन भवन में किया ध्वजारोहण

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पूरे देश में 75वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम व उल्लास से मनाया जा रहा है इसी कड़ी में आज अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल की द्वारा ध्वजारोहण किया गया । ध्वजारोहण के पश्चात सभी अग्र बंधुओ ने गणतंत्र दिवस की बधाई प्रेषित करते हुए मिष्ठान वितरण किया ।गणतंत्र दिवस के मौके पर अनिल मित्तल ,जगदीश अग्रवाल, भीमराज अग्रवाल, प्रयाग अग्रवाल ,खजांची अग्रवाल, रामलाल अग्रवाल ,रामनिवास जिंदल, राम अवतार अग्रवाल, सुनील पार्षद ,सुंदर अग्रवाल ,नरेश जगदंबा सहित अग्रवाल समाज के बंधु मौजूद रहे।




