आस्था, विश्वास ,स्वच्छता का प्रतीक छठ महापर्व में आज छठ घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा
भोजपुरी समाज के लोगों ने निकाली भव्य मोटरसाइकिल रैली
छठी मैया के गीतों से गूंजता रहा नगर

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव
आस्था, विश्वास, स्वच्छता का प्रतीक छठ महापर्व को लेकर जहां भोजपुरी समाज के लोगों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली है वहीं पत्थलगांव नगर को भी स्वागत द्वार लगाकर सजाया गया है ।पत्थलगांव का महुआ टिकरा स्थित पूरन तालाब छठ घाट को रंगीन रोशनियों के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया है ।

कल खरना पूजा के बाद आज शाम को डूबते हुए सूर्य को आज अर्घ्य दिया जावेगा ।अस्त होते हुए सूर्य और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान छठ घाट पूरन तालाब में आतिशबाजी का देखने लायक होता है ।चार दिवसीय पर्व के आखिरी दो दिन तालाब ,नदी घाट पर हजारों लोग भक्ति भाव में डूब जाते हैं आस्था विश्वास की ऐसी सुर लहरी बहती है कि पूरी रात जागरण में पारंपरिक छठ लोकगीतों की सूरत लहरिया गूंजती हैं चार दिवसीय छठ महापर्व का शुभारंभ शुक्रवार को नहाए खाए परंपरा निभाने के साथ शुरू हुआ। उत्तर भारतीय समाज के परिवारों में सुबह स्नान करके छठ पर्व की पवित्रता से मनाने का संकल्प लिया शाम को लौकी की सब्जी और रोटी का सेवन करने की रस्म निभाई शनिवार को दूसरे दिन खरना रस्म शुद्धता रखा गया छठ पर्व पर स्वच्छता का सबसे बड़ा प्रतीक है प्राचीन काल से पर्व के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। पूजन करने और प्रसाद तैयार करने में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है सूर्य भगवान और छठी माता को भोग अर्पित किया जाता है पर्व के दूसरे दिन लोहंडा एवं खरना की रस्म निभाई गई पूरे परिवार के सदस्य दिन भर व्रत रखकर रात्रि में खीर रोटी खाने की परंपरा को निभाया खीर रोटी का सेवन करके निर्जला व्रत करने का संकल्प लिया गया

।खीर का प्रसाद ग्रहण करने के लिए आसपास के लोगों को बुलाया जाता है जहां खीर का प्रसाद ग्रहण कर छठी मैया का आशीर्वाद को प्राप्त करते हैं।


भोजपुरी समाज के लोगों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली
भोजपुरी समाज के लोगों ने हनुमान जी के विशाल झंडों से सुसज्जित दो पहिया वाहनों पर “जय श्री राम “के नारे लगाते हुए मोटरसाइकिल निकाली रैली निकाली गई जिसमें डीजे की धुन पर सामने चल रहे छठी मैया के गीत की सुर लहरिया गूंज रही थी मोटरसाइकिल रैली में भोजपुरी समाज के लोगों की आस्था देखते ही बन रही थी मोटरसाइकिल रैली पत्थलगांव के सभी मार्गों से गुजरते हुए महुआ टिकरा स्थित छठ घाट पर पहुंचकर समापन किया गया जहां हनुमान जी का चालीसा का पाठ किया जावेगा।

Related Articles

Back to top button