आरएसएस पत्थलगांव द्वारा निकल गई चुनरी यात्रा बाजार पर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा दूसरे दिन मां बनभौरी मंगल पाठ का किया आयोजन
बनभौरी मंगल पाठ में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने की पूजा अर्चना

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है जहां जशपुर रोड, अंबिकापुर रोड, रायगढ़ रोड सात जगहों पर माता जगत जननी की भव्य, आलौकिक प्रतिमा स्थापित कर विशेष रोशनी एवं आकर्षक साथ सजा के साथ पंडाल की स्थापना की गई है जिसमें मधुर ध्वनि के साथ माता जगत जननी के भजनों का रसपान कराया जा रहा है। सुबह शाम माता जगत जननी की आरती के लिए भक्तों की भीड़ उमडना शुरू हो चुकी है। आज बाजार पर दुर्गा पंडाल स्थल पर मां बनभौरी के मंगल पाठ का आयोजन किया गया मंगल पाठ में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं अपने पूरे श्रृंगार के साथ माता जगत जननी की पूजा आराधना के लिए भजनों के रसपान के साथ करती नजर आई जहां बाजार पर दुर्गा समिति ने मां बनभौरी मंगल पाठ के लिए सभी बैठक व्यवस्थाओं से लेकर पूजा की व्यवस्था की गई थी।


दरअसल मान्यताओं के अनुसार अश्विन पक्ष के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है नवरात्रि के नौ दिन शक्ति की साधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते है। यह पर्व लोगों को आध्यात्मिक रूप से जागृत करने और देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना से शुरु होती है और आखिरी दिन विजयादशमी (दशहरा) के रूप में मनाया जाता है। जिसमें भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण को और देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध कर विजय प्राप्त की थी। एक कथा के अनुसार मां देवी भगवती दुर्गा ने महिषासुर नामक असुर के साथ 9 दिन तक युद्ध किया और नवमी की रात्रि को उसका संहार किया था। इसलिए माता को महिषासुरमर्दिनी के नाम से भी जाना जाता है।
पत्थलगांव आरएसएस द्वारा माता जगत जननी की चुनरी यात्रा निकाली गई ।आर एस एस की महिलाएं एवं सदस्य गण ने बाजे गाजे के साथ चुनरी यात्रा का आयोजन किया एवं माता की चुनरी निकालकर माता की आराधना की गई।
वहीं इस साल प्रत्येक दिन माता का अलौकिक श्रृंगार भी किया जा रहा है। इस बार नवरात्रि के मौके पर अनेकों प्रतियोगिताएं और खेलों का आयोजन कई समितियों द्वारा किया जाएगा। डांडिया और माता के श्रृंगार कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना है साथ ही माता का जगराता और रात्रि पदयात्रा भी निकाली जाएगी जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है
बाजार पर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा माता के भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है इसके लिए बाजार पारा दुर्गा समिति के अजय बंसल, प्रदीप ठाकुर ,सुनील सोढ़ी ,कालू मधुबन द्वारा अपनी तैयारियां पूरी की जा चुकी है।




