एसडीओपी संदीप मित्तल के पदोन्नति पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर  डी0 रविशंकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप द्वारा अशोक लगाया



जशपुर/मुकेश अग्रवाल

छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर के आदेश क्र. एफ 2-11/दो-गृह/रापुसे/2023 दिनांक 08.09.2023 के द्वारा वरिष्ठ श्रेणी राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी संदीप मित्तल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।इस तारतम्य में आज पुलिस कार्यालय जशपुर में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी0 रविशंकर (भा.पु.से) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कुमार कश्यप द्वारा अशोक लगाकर पदोन्नति प्रदान किया गया है। इस दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेश देवांगन एवं अन्य स्टाॅफ भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button