पत्थलगांव के समीप पुरन तालाब से एसडीएम आफिस तक nh43 का बुरा हाल
ट्रक चालक एनएच की दशा से परेशान

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव के समीप पूरन तालाब से लेकर एसडीएम ऑफिस तक की सड़क का बुरा हाल हो चुका है सड़क दलदल एवं बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं जिसके लिए बारिश से पूर्व यहां के नागरिकों ने लगातार ही बारिश में सड़क जाम एवं आवागमन की दिक्कतों को लेकर लगातार प्रशासन के को जगाया था लेकिन स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने सड़क की दशा को लेकर किसी तरह की भी सुध नहीं ली थी वही बारिश के शुरुआत होने से पूर्व ही सड़कों को खोदकर बनाना शुरू किया था जिसे लेकर भी नागरिकों ने सड़कें चलने लायक नहीं होने का अंदेशा जताया था जो फिर से सही होते दिखाई दे रही है सड़के तो खोद दी गई जो बारिश में दलदल एवं बड़े गड्ढों में तब्दील होकर चार पहिया वाहन चालकों के लिए सिरदर्द साबित हो रही हैं लगातार चार पहिया वाहन फंसकर आर्थिक एवं समय की बर्बादी करने को मजबूर हो रहे हैं वही दुपहिया वाहन चालक इन सड़कों पर होकर अपनी जान हथेली पर रखकर गुजर रहे हैं। सड़कें बारिश के पानी से तालाब में तब्दील होकर लोगों के लिए मौत से कम दिखाई नहीं दे रही हैं वही हाल अंबिकापुर रोड के बीटीआई चौक से लेकर कदम घाट तक दिखाई पड़ रहा है जहां सड़कें लोगों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं कुल मिलाकर यदि सड़कों को थोड़ा ध्यान नहीं दिया गया तो सड़कें पूर्ण रूप से आवागमन के लायक नहीं बचेंगे??





