गुरुकुल विद्यालय मे”बाल सुरक्षा सप्ताह“ एवं ”विश्वास कार्यक्रम“ के तहत् बच्चों से संबंधित दी गई जानकारी

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में दिनांक 14.11.2021 से 20.11.2021 तक चलने वाले ”बाल सुरक्षा सप्ताह“ कार्यक्रम के तहत् पुलिस द्वारा दिनांक 15.11.2021 को जिले के विभिन्न महाविद्यालय में जाकर कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।उक्त कार्यक्रम के तहत् दिनांक 15.11.2021 को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव अलिम खान एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक एन.एल.राठिया एवं स्टॉफ द्वारा गुरूकुल महाविद्यालय पत्थलगांव में शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित कर

उपस्थित विद्यार्थियों को गुडटच, बेडटच, साईबर अपराध, पॉक्सो एक्ट, जे.जे. एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, ऑनलाईन ठगी, मानव तस्करी, नषा के दुष्परिणाम के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित विधार्थियों को शिक्षा के महत्व को बताते हुये कहा गया कि सभी व्यक्ति को शिक्षित होने चाहिये, शिक्षित व्यक्ति की समाज में अलग पहचान होती है। शिक्षा से हम बेहतर जीवन जीने के साथ-साथ उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं, इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button