जसपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा लोदाम चौकी अंतर्गत लूट, लेवी प्रकरण के आरोपी को तत्परता पूर्वक पकडने पर प्रशस्ति पत्र व नगद इनाम देकर किया प्रोत्साहित तपकरा पुलिस द्वारा 95 किलो गांजा पकड़ने पर किया प्रोत्साहित

पत्थलगांव मुकेश कुमार अग्रवाल
थाना तपकरा के अप.क्र. 95/21 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरण में दिनांक 24.09.2021 को स्कोडा फबिया कार क्र. DL 8 CNA 5711 में सवार आरोपीगण- साजिद खान एवं सुनील राणा के कब्जे से छिपाकर रखे 10 पैकेट में 95 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 09 लाख 50 हजार रू. को पुलिस द्वारा जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के फलस्वरूप थाना प्रभारी तपकरा उ.नि. एल.आर. चौहान, स.उ.नि. रामजी साय पैंकरा, स.उ.नि. अजय लकड़ा, प्र.आर. पिछारू राम भगत, प्र.आर. किषोर कुजूर, प्र.आर. अजय लकड़ा, आर. राजेन्द्र रात्रे, आर. दीपक बंजारे, आर. अमित त्रिपाठी, आर. अनिल पैंकरा, आर. बेद सिंह पैंकरा, आर. रिझन राम भगत, आर. नितिन पाण्डेय, आर. बेलोन एक्का को पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा ”प्रशस्ति पत्र“ एवं ”नगद ईनाम“ से पुरस्कृत किया गया।
➡️ डकैती की घटना को अंजाम देने वाले एवं लेवी प्रकरण में भी शामिल आरोपियों को सिटी कोतवाली जशपुर एवं चौकी लोदाम पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के फलस्वरूप उत्साहवर्धन हेतु निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, स.उ.नि. ईष्वर प्रसाद वारले, प्र.आर. मनोज सिंह, आर. प्रकाश मिंज, आर. पंकज तिर्की, आर. आनंद मिंज, आर. पवन पैंकरा, सहा.आर. जगजीवन प्रसाद यादव को पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा ”प्रशस्ति पत्र“ एवं ”नगद ईनाम“ से पुरस्कृत किया गया।





