झमाझम बारिश से पूरे शहर में छाई विरानी किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें झलकने लगी नगर की सड़कें बारिश के साथ बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज सुबह से ही हो रही झमाझम बारिश ने पूरे शहर में कर्फ्यू एवं वीरानी सा माहौल पैदा कर दिया है जहां सड़कें एकदम सुनी नजर आ रही हैं वही सड़कों की स्थिति बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो लोगों के लिए जान आफत की बारिश की संज्ञा दे रहे हैं ।बारिश का पानी करोड़ों की नाली में बहने की बजाए सड़कों पर बह रहा है करोड़ों की नाली केवल दिखावे की नाली प्रतीत हो रही है ।आज की इस अचानक हुई बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें कर दी हैं जहां किसानों की कटी हुई धान की फसलें बारिश में भीग कर खराब होने के अंदेशे से किसान चिंतित वह मायूस नजर आने लगे हैं ।साल भर की मेहनत की कमाई पर अचानक हुई बारिश ने पानी फेर दिया।कुल मिलाकर इस आफत की बारिश में सभी के लिए चिंता की लकीरें लोगों के माथे पर उकेर दी है।

Related Articles

Back to top button