पत्थलगांव थाना क्षेत्र में फिर मोटरसाइकिल चोर की धमक 🔴मोटरसाइकिल चोर ने दिनदहाड़े उड़ाई मोटरसाइकिल 🔴सीसीटीवी कैमरे में मोटरसाइकिल चोर की तस्वीर कैद

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोर ने फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है जहां कई महीनों से मोटरसाइकिल चोरी पर अंकुश लगा हुआ था लेकिन फिर से कल दिनदहाड़े शासकीय आत्मानंद स्कूल के पास से होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 14 एमके 9196 को चोर ने दिनदहाड़े पार कर दिया। मोटरसाइकिल चोर ने स्कूल में पढ़ने वाले छात्र की मोटरसाइकिल चोरी की है गाड़ी मालिक का नाम विनोद राणा बताया जा रहा है पत्थलगांव पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज करा दी गई है उक्त मोटरसाइकिल चोर की चोरी करने के घटना सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट कैद हो चुकी है सीसीटीवी कैमरे में मोटरसाइकिल चोर का हुलिया मैं
अब देखना यह है कि पुलिस मोटरसाइकिल चोर तक कब पहुंच पाती है या यूं ही पहले की तरह मोटरसाइकिल चोर पुलिस की पहुंच से दूर नजर आएगा एवं चोरी की घटना फाइलों में कैद होकर रह जाएगी ??इसके पूर्व भी पीडीएस चावल चोरी के फरार आरोपी, गांजा तस्करी के फरार आरोपी सहित कई मामलों के फरार आरोपी आज तक पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
पत्थलगांव थाना प्रभारी भास्कर शर्मा से चोरी गई मोटरसाइकिल के संबंध में बात की गई तो उनके द्वारा जल्द ही मोटरसाइकिल चोर को पकड़ने की बात कही है साथ ही सीसीटीवी फुटेज के हुलिए के आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है।




