पत्थलगांव डाक विभाग का निकला जनाजा 🔴सप्ताह भर से सरवर फेल का के कारण उपभोक्ता परेशान अधिकारी मस्त

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में डाक विभाग हमेशा से ही चर्चा में रहा है डाक विभाग के बैठे अधिकारी सीधा मुंह बात करना अपनी शान के खिलाफ समझते हैं ऐसा ही जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिल रहा है जब डाक विभाग में हफ्ते भर से ज्यादा समय से सर्वर डाउन होने का बात कही जा रही है जहां ग्रामीण क्षेत्रों से उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ रहा है। शासकीय कार्य में लगने वाले कार्यों के लिए डाक विभाग के सर्वर नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । उपभोक्ताओं के बैंक से संबंधित चेक बुक ,डाक एवं अन्य सभी चीजें सरवर खराब होने की वजह से काफी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
डाकघर के दरवाजे पर भी उपभोक्ताओं के लिए सरवर खराब होने संबंधित जानकारी का कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है जहां उपभोक्ता सीढ़ियां चढ़कर डाकघर तक पहुंचता है तो पता चलता है कि सरवर हफ्ते भर से ज्यादा समय से खराब पड़ा है अधिकारी मोबाइल खेलने में मशगूल नजर आते हैं उपभोक्ताओं से सरवर संबंधी जानकारी लेने पर सीधे मुंह बात करना अपनी तौहीन समझते हैं।
सरवर खराब संबंधी उपभोक्ताओं की समस्या के लिए जब रायगढ़ में पदस्थ उच्चाधिकारी सुनील कुमार मीणा से जब हमारे संवाददाता ने बात की तब उन्होंने कहा कि एनएसपी वन nsp2 का सरवर संबंधी समान खराब हो गया है जो जल्द ही बना लिया जावेगा एवं उपभोक्ताओं से सरवर संबंधी जानकारी के लिए डाक घर के दरवाजे पर जानकारी चस्पा नहीं करना निश्चित ही डाकघर के पदस्थ अधिकारी की लापरवाही है जिसे मैं तत्काल दिखाता हूं।

Related Articles

Back to top button