पत्थलगांव थाना प्रभारी भास्कर शर्मा को गणतंत्र दिवस के मौके पर विधायक के हाथों मिला सम्मान जसपुर जिले में 1 साल में सबसे ज्यादा केस निकाल करने का तमगा हुआ हासिल

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
गणतंत्र दिवस के मौके पर जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना प्रभारी भास्कर शर्मा को जसपुर विधायक विनय भगत के हाथों प्रशस्ति पत्र का सम्मान प्राप्त हुआ ।भास्कर शर्मा द्वारा जसपुर जिले में 1 साल में सबसे ज्यादा 95% केश निकाल करने का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

वर्ष 2021 से थाना कुनकुरी में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापना हुआ था जो दिसंबर 2022 तक पदस्थ रहा, वर्ष 2021 में भी सर्वाधिक अपराध निकल करने पर 26 जनवरी में प्रसस्ति पत्र प्रदान किया गया था ।वर्ष 2022 में थाना कुनकुरी में कुल 280 अपराध पंजीबद्ध किए गए थे जिसमे से 95% अपराध का निकल किया गया , प्रमुख अपराध निकाल हुए है उसमे से नौकरी लगाने के नाम पर 50 लाख रुपए से ऊपर की ठगी करने वालो को रायपुर से, कुनकुरी से गिरफ्तार किया गया , लाल चंदन के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपियों को तमिलनाडु से लाकर गिफ्तार किया गया , यूपी के गांजा तस्करी को तीन बार पकड़ा गया जिसमे 250 kg से ज्यादा गांजा बरामद किया गया। हत्या के सभी केश में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमे से प्रमुख खारीझरिया पुल के पास नर्स की हत्या में आरोपी मनोज चक्रेश को गिरफ्तार किया गया । राजनांदगांव मानपुर से, तिसवा महाराष्ट्र से, त्रिशूर केरल से ,रतलाम मध्यप्रदेश से नाबालिक बालिकाओं को बरामद कर सकुशल वापस लाया गया इस प्रकार से साधारण एवम गंभीर अपराधो का निकल प्रतिशत लगभग 95 % रहा। जिले में सर्वाधिक अपराध निकल करने वाला थाना कुनकुरी रहा।

Related Articles

Back to top button