ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर रकम निकालने वालों से की ठगी फिंगरप्रिंट लगवा कर रकम निकालने वालों को लगाई चपत दुलदुला पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव।
➡️ घटना इस प्रकार है कि आवेदकगण श्रीमती आशिका बाई निवासी बागबुड़ी एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा कु. लक्ष्मी बाई के विरूद्ध ग्राहक सेवा केन्द्र के माध्यम से अधिक रकम आवेदकों के खाते से निकालकर ठगी करने के संबंध में थाना दुलदुला में शिकायत किया गया था। उक्त शिकायत के संबंध में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से जॉंच करते हुये त्वरित कार्यवाही कर जॉंच में पाया कि आरोपिया कु. लक्ष्मी बाई विगत 01 वर्ष पूर्व से पेनियर बाय कंपनी की ओर से अधिकृत कॉमन सर्विस पाईंट अपने घर बागबुड़ी में संचालित कर रही थी। कु.लक्ष्मी बाई द्वारा आवेदकगणों को बैंकिग सुविधा उपलब्ध कराकर पैसा आहरण करने के नाम पर आवेदकों से आधार नंबर प्राप्त कर स्वयं के द्वारा रजिस्टर में हस्ताक्षर/अंगुठा निषान लेकर बॉयोमैट्रिक डिवाईस उपकरण के माध्यम से छल-कपट बेईमानीपूर्वक आवेदकगण श्रीमती आषिका बाई, शांति बाई, सनमति बाई, लक्ष्मण राम, महेष राम, झुलो बाई, अनिता बाई सभी निवासी बागबुड़ी एवं पति बाई निवासी पकरीटोली चरईडांड़ के बैंक खाते से कुल 110700 /- रूपये अधिक रकम आहरण कर ठगी करना तथा श्रीमती जयमती निवासी बागबुड़ी के द्वारा अपने खाते का रकम चेक कराने जाने पर ए.टी.एम. कार्ड रख कर छलकपट बेईमानीपूर्वक 5000 रू. आहरण कर गबन करना पाया गया। आरोपिया का उक्त कृत्य अपराध धारा 420, 406 भा.द.वि. का पाये जाने से पर थाना दुलदुला में उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपिया का पतासाजी कर उसे अभिरक्षा में लेकर घटना में प्रयुक्त बॉयोमैट्रिक डिवाईस उपकरण, पासबुक, मोबाईल तथा आरोपिया का पास-बुक जप्त किया गया। *आरोपिया कु. लक्ष्मी बाई उम्र 27 वर्ष निवासी बागबुड़ी थाना दुलदुला* के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे विधिवत् दिनांक 07.11.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपिया को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक संतोष सिंह, स.उ.नि. विपिन किशोर केरकेट्टा, आर. अलेकसियुस तिग्गा, म.आर. सपना इंदवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button