कलेक्टर ने जिले के 4 हायर सेकंडरी स्कूल के अधिवार्षिक परीक्षा परिणाम में 50 प्रतिशत से कम आने के कारण प्राचार्यों को बदला है*।

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने विगत दिवस जिले के सभी हायर सेकंडरी स्कूल और हाई स्कूल के प्राचार्य की समीक्षा बैठक ली थी बैठक में अधिवार्षिकी परीक्षा के परिणाम और स्कूल के शैक्षणिक गतिविधियों की भी जानकारी ली थी कलेक्टर ने खराब रिजल्ट आने वाले स्कूलों के प्राचार्य को बदला है।कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने समीक्षा के दौरान जिन स्कूलों का अधिवार्षिक परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम आया है।उन स्कूलों के प्राचार्य को बदला गया और दूसरे प्राचार्य को प्रभार दिया गया है।
कलेक्टर ने मनोरा विकास खंड खरसोता , अलोरी, आस्ता और दुलदुला विकास खंड के कोरना प्राचार्य को बदला हैं*।




