जशपुर जिले का लड़का Zee music com. के वीडियो सांग में लीड रोल में मचा रहा धूम अमित चतुर्वेदी मुख्य किरदार में आ रहे नज़र

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव। मुंबई सपनों की मायानगरी जहाँ हर कलाकार अपनी प्रतिभा को मुखर कर अपने सपने को हक़ीक़त में बदलने प्रयत्नशील है बहुत से कलाकारों को अपने सपने को हक़ीक़त में बदलने में कामयाबी मिल ही जाती है। ऐसे ही एक सपने को साथ लेकर छत्तीसगढ़ के सुदूर ग्रामीण इलाके पत्थलगांव से अमित चतुर्वेदी (पट्टू) सपनों की नगरी मुंबई अपनी किस्मत के सितारे बुलंद करने निकल पड़ा था ।

इसी मेहनत की कड़ी में आखिर सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ने में कामयाब होते हुए देश के जाने माने म्यूजिक कंपनी के बैनर तले बतौर लीड एक्टर एक वीडियो सांग “जी लू मैं” करने का मौका मिला। इस सॉन्ग को जीतने लोगों द्वारा भी देखा जा रहा सभी के द्वारा इस नए गाने और उनके लीड रोल के प्रतिभा की सराहना चारों तरफ की जा रही है।
अमित बताते हैं कि महानगर मुंबई में जाकर बहुत मेहनत करके पहले ऑडिशन की लाइन में लगकर सुबह से शाम तक अपने आपको साबित करना, फिर धीरे से टेलीविजन पे आने वाले धाराविक सीरियल में काम मिलना शुरू हुआ और फिर धीरे से एडवरटाइज मिला । इसी तरह से एक बड़ी म्यूजिक कंपनी में लीड एक्टर बनके अभी एक नया गाना आया जिसको करके और आगे अच्छा काम करना है इसी कोशिश में लगे हुए हैं। उनके इस सफलता की पहली मुकाम हासिल करने पर परिवार जनों सहित पूरे नगर व आस पास के क्षेत्रों में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button