राजी पड़हा उरांव समाज खुड़िया के तत्वाधान में कार्तिक जतरा मेला में उमड़ा जनसैलाब विधायक विनय भगत का 125 नृत्य दलों ने किया भब्य ऐतिहासिक स्वागत….

मुकेश अग्रवाल

विधायक विनय भगत ने समाज के लोगों को दी 13 लाख 50 हजार की सौगात….

जशपुरनगर: सन्ना के भादू में राजी पड़हा आदिवासी उरांव समाज द्वारा आयोजित कार्तिक जतरा मेला का भब्य आयोजन की गई थी जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर के लोकप्रिय विधायक विनय भगत पूरे परिवार के साथ शामिल। जहां 8 किलोमीटर दूर से बाइक रैली के माध्यम से जशपुर विधायक का ऐतिहासिक स्वागत की गई। वहीं 3 किलोमीटर दूर से 125 नृत्य दलों द्वारा जशपुर विधायक विनय भगत ऐतिहासिक जशपुरिहा वेशभूषा के साथ स्वागत की गई। बता दें जशपुर के अलग अलग जगहों से आये समाज के लोगों को विधायक श्री भगत ने सम्बोधित करते हुए कहा समाज की तरक्की और उन्नति के लिए मैं सदैव काम कर रहा हूँ कोई भी दिक्कत परेशानी हो मैं समाज की एकजुटता के लिए हर कार्य करने के लिए ततपर हूँ।

इस दौरान विधायक विनय भगत ने 13 लाख 50 हजार रुपये की सौगात दी है। जहां उन्होंने 125 नृत्य दलों को 10- 10 हजार रुपये देने की घोषणा की और समाज समिति टीम को 1 लाख रुपये देने घोषणा किये। इस दौरान जशपुर विधायक विनय भगत ने समाज के प्रतीक झंडा पूरे 125 टीमो को झंडा और उरांव समाज का गमछा वितरण अपने हाथों से किया।

जशपुर विधायक विनय भगत ने समाज के लोगों के साथ नगाड़े की धुन बजाते हुए उनके साथ करीब 2 घण्टे जशपुरिहा नृत्य गानो के साथ नृत्य कर सबके मन को मोह लिया। उनके साथ उनके छोटे भाई संजीव भगत और उनकी पत्नी और पूरे परिवार सामाजिक लोगों के साथ कर्मा नृत्य का खूब लुफ्त उठाते हुए हजारों लोगों का दिल जीता।

Related Articles

Back to top button