पत्थलगांव की राशन दुकानों में हितग्राहियों को नहीं मिल रहा राशन⭕ नागरिक परेशान✴️ मशीन पड़ी शोपीस✴️ खाद्य विभाग के अधिकारी को नहीं है कोई मतलब??

पत्थलगांव। मुकेश अग्रवाल/सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण के मामले में पिछले 5 दिनों से पत्थलगांव नगर पंचायत क्षेत्र में राशन का उठाव ना होने से नागरिक भारी परेशान हैं क्षेत्र के राशन दुकानों में लगातार नागरिकों की भीड़ जमा हो रही है लेकिन मशीन में तकनीकी परेशानी होने की वजह से नागरिकों को राशन लेने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है आलम यह है कि दुकानों में राशन का भंडारण तो हो चुका है लेकिन लगातार पिछले 5 दिनों से मशीन में समस्या होने से लोग राशन नहीं उठा पा रहे हैं वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 सहित 12 एवं 14 एवं लगभग सभी राशन दुकानों में यही समस्या है जिस समस्या से नागरिकों को दो चार होना पड़ रहा है देखा जाए तो इस और अभी तक कोई समस्या का समाधान नहीं हो पाया है जिससे कई दिनों से लगातार नागरिक राशन दुकान का चक्कर लगा रहे हैं

और घंटों इंतजार करने के बाद खाली हाथ उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है यह समस्या लगातार बनी हुई है जिसके सुनने वाला कोई नहीं है हर दिन राशन दुकान संचालकों द्वारा नागरिकों को सरवर की समस्या ठीक होने की बात बताई जा रही है लेकिन यह समस्या का हल अभी तक नहीं हो पाया है जिससे लोग हर महीने की तरह अपना राशन नहीं उठा पा रहे जिसके कारण लगातार यह समस्या बनी हुई है पत्थलगांव क्षेत्र के हजारों राशन कार्ड धारी इस समस्या से ग्रसित हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं
खाद्य अधिकारियों को नहीं है कोई मतलब—–
देखा जाए तो क्षेत्र के सभी राशन दुकानों में लगातार इस समस्या के उत्पन्न होने के बाद भी मशीन खराबी की वजह से लोगों को राशन लेने में दिक्कत हो रही है लेकिन खाद्य विभाग के अधिकारी या फूड इंस्पेक्टर कहां हैं उनका कोई अता-पता नहीं है नागरिकों ने बताया कि कई बार जाने के बावजूद भी उन्हें अपने हक का राशन नहीं मिल रहा है जिससे उन्हें समस्या उठानी पड़ रही है जब हमने इस संबंध में खाद्य अधिकारी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि ऊपर से ही सरवर की समस्या है लेकिन यह समस्या कब दूर हो पाएगी इसका जवाब किसी के पास नहीं है जो एक गंभीर विषय है???

Related Articles

Back to top button