मां जगत जननी की आराधना के लिए उमड़ रहा भक्तों का रेला ✴️कन्या भोज के साथ भंडारे की हो रही शुरुआत

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव माता जगत जननी के कलश यात्रा के पश्चात माता की आराधना का दौर शुरू हो चुका है जहां पूरा नगर माता के जस गीत एवं माता के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है शहर की सभी समिति द्वारा माता के भव्य एवं आकर्षक पंडाल बना कर माता की आराधना की जा रही है।
बाजार पारा दुर्गा समिति द्वारा मां दुर्गा चौक का अनावरण करते हुए बांसुरी के तर्ज पर माता को विराजित किया गया है रायगढ़ रोड समिति द्वारा फूलों से सजावट की गई ,साधु दुर्गा समिति द्वारा माता का पंडाल रंगीन रोशनी से सजाया गया है मंडी दुर्गा समिति द्वारा माता की सुबह शाम आरती विशेष धुन के साथ बाहर से आए पंडितों द्वारा कराई जा रही है अंबिकापुर दुर्गा समिति द्वारा गुफा की तर्ज पर माता का पंडाल बनाया गया है मांतु दुर्गा समिति द्वारा माताजी की आकर्षक मूर्ति स्थापित कर पूजा की जा रही है गणेशी दुर्गा समिति द्वारा माता के पंडाल को भी आकर्षक ढंग से सजाया कर माता की आराधना की जा रही है। प्रतिदिन माता के भक्तों का सैलाब उमड़ ना शुरू हो चुका है शाम होते ही पंडालों में माता के एक झलक पाने के लिए भक्त व्याकुल दिखाई दे रही है ।हर समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करें चार चांद लगा रहे हैं ।
सार्वजनिक गरबा का 30 को आयोजन
पत्थलगांव मैरिज गार्डन में सार्वजनिक गरबा महोत्सव का आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला एवं बालिकाएं अपना रजिस्ट्रेशन करवा गरबा को चार चांद लगाने के लिए व्याकुल नजर आ रहे हैं वही गरबा महोत्सव समिति महिला एवं बालिकाओं की गरबा के प्रति रुचि को देखकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं
।
राष्ट्रीय सेवा योजना गुरुकुल कॉलेज पत्थलगांव द्वारा आज अपने सामाजिक कार्यों के तहत बाजार पारा दुर्गा समिति के पांडाल में पहुंच कर भंडारे के लिए बनने वाली पूरी के बनाने में अपना अहम योगदान दिया उपस्थित स्वयंसेवकों ने कहा कि हमें पूरी बेलने का निश्चित रूप से माता के सहयोग में आनंद की प्राप्ति हो रही है समिति के सदस्यों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक के इस तरह के सामाजिक कार्यों की जमकर प्रशंसा की एवं उन्हें आगे भी इसी तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।




