महाराजा अग्रसेन जयंती की शोभा यात्रा भव्य घोड़े, पालकी के साथ निकाली गई अग्रसेन जयंती कार्यक्रम विधायक बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव में 10 दिनों से चली आ रही महाराजा अग्रसेन स्वर्ण जयंती की भव्य अग्रसेन शोभा यात्रा शहर के तीनों मार्गों से अंबिकापुर रोड, रायगढ़ रोड एवं जसपुरक्ष से बाजे गाजे, घोड़े पालकी ,महाराजा अग्रसेन के 18 गोत्रों के साथ सुसज्जित वाहन में चल रहे थे

वही माता माधवी एवं भगवान अग्रसेन जी की जीवंत झांकी भी निकाली गई मथुरा वृंदावन से कृष्ण गोपियां के रूप में पूरी रास्ते भर गोपियों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी जगह जगह

गोपियों द्वारा आकर्षक नित्य प्रस्तुत किए गए अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा में समाज के पुरुष एवं बालकों ने कुर्ता पजामा एक ही रंग का वेशभूषा धारण कर सिर पर पगड़ी बांधे आकर्षक लग रहे थे

वही महिलाएं बालिकाएं लाल रंग की साड़ी पहने सिर पर पगड़ी बांधे रानी दुर्गावती जैसी आकर्षक लग रही थी हजारों की संख्या में अग्र बंधुओं अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जगह जगह
अग्रजनों को जलपान करा कर किया स्वागत

अग्रसेन शोभायात्रा में अंबिकापुर रोड पर राम लाल अग्रवाल द्वारा अग्र जनों का जलपान करा कर स्वागत किया वही

अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल नेअग्र जनों का आतिशबाजी के साथ जलपान करा कर स्वागत किया गया। अग्रसेन जी की शोभायात्रा में मंडी दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य संजू भैया ,महावीर अग्रवाल ,तुलसी सोनी ,अनिल अग्रवाल ,शिंदे अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने मेवा खिलाकर सभी का स्वागत किया गया

।जसपुर रोड पर गुरु सिंह सभा पत्थलगांव के अध्यक्ष कुक्कू भाटिया, कुलविंदर भाटिया, बब्बू भाटिया, मनजीत भाटिया, राजू भाटिया, राजा भाटिया ,बबलू भाटिया सहित सभी सदस्यों ने अग्रवाल समाज की निकली भव्य अग्रसेन शोभा यात्रा का नाश्ते के साथ जलपान करा कर स्वागत किया गया ब्राह्मण युवा समाज द्वारा अग्र बंधुओं का जलपान करा कर स्वागत किया गया जसपुर रोड मां दुर्गा चौक के पास स्थित मधुबन कपड़ा द्वारा अग्र जनों का के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी बाजार पारा सुंदर लाल गर्ग द्वारा भी अग्र जनों को जलपान करा कर स्वागत किया गया रायगढ़ रोड पर रमेश अग्रवाल द्वारा अग्रजनों का स्वागत जलपान करा कर किया गया इसके साथ ही और भी अन्य लोगों द्वारा सभी अग्र जनों का स्वागत के लिए अपनी व्यवस्थाएं की गई थी
अग्रसेन शोभायात्रा में जगह-जगह की गई फूलों की वर्षा
अग्रसेन शोभायात्रा में हेलीकॉप्टर द्वारा गुलाब फूलों से स्वागत किया गया आकाश की ओर से हेलीकॉप्टर द्वारा सभी शोभा यात्रा के दौरान फूलों की वर्षा की गई जिस का दृश्य देखते ही बनता था
अग्रसेन भवन में अग्रसेन स्वर्ण जयंती के समापन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के भाजपा विधायक एवं कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य अतिथि ,राम गर्ग कांसाबेल के विशिष्ट अतिथि ,अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल के साथ अग्रवाल सभा के सभी संरक्षक पवन अग्रवाल ,राम लाल अग्रवाल ,ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल रामअवतार अग्रवाल अनिल अग्रवाल अनिल मित्तल जगदीश सिंह एवं महिला मंडल की अध्यक्षा पूजा अग्रवाल एवं संरक्षिका चंदा गर्ग की उपस्थिति में किया गया कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल एवं मंचासीन सभी लोगों द्वारा भगवान अग्रसेन के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं मंचासीन सभी लोगों का समाज के अगर जनों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अग्रसेन स्वर्ण जयंती के युवा अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे वरिष्ठ अग्रवाल सभा एवं महिला मंडल के निर्देशन पर हमारे द्वारा 10 दिनों तक अविरल रूप से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किए गए जिसमें सभी वर्ग के अग्रबंधुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं पूरा कार्यक्रम निर्विवाद रूप से संपन्न हुआ

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल ने कहा कि हम सभी ने जो एकता का परिचय देते हुए पूरे 10 दिनों तक भव्य पंडाल में सामूहिक अग्रमोज करते हुए जिस एकता का परिचय दिया एवं जो भव्य शोभायात्रा निकाली गई उसे निश्चित रूप से भुलाया नहीं जा सकता हमें आगे भी सभी चीजों में समाज की एकता का परिचय देते हुए आगे आना होगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमें आडंबर ओं से बचना चाहिए हमें बालिका की शिक्षा बालिकाओं के विवाह बालक रीब लोगों के स्वास्थ्य की ओर अब ध्यान देकर अपने सहयोग के हाथ बढ़ाने चाहिए क्योंकि भगवान अग्रसेन जी की ₹1 1 इंच के नारे को चरितार्थ करते हुए सामाजिक उत्थान के लिए कार्य किए थे हमें भी समाज के गरीब वर्ग के लोगों के लिए चिकित्सा शिक्षा एवं विवाह की सामाजिक कार्यों को कर उनके उत्थान का कार्य करना चाहिए आज पूरे देश में अग्रवाल समाज तो दानवीर समाज कहा जाता है पूरे देश में अग्रवाल समाज द्वारा सामाजिक कार्यों में सबसे ज्यादा भागीदारी निभाई जाती है पत्थलगांव में मनाई गई 50 वी जयंती निश्चित रूप से परंपराओं को जीवित रखते हुए अपनी एकता का साथ परिचय दिया है

कार्यक्रम में विजई हुए प्रतियोगियों को दिए गए पुरस्कार 10 दिनों तक अग्रसेन स्वर्ण जयंती युवा समिति द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी जिसमें अग्रवाल समाज के सैकड़ों लोगों ने इन प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी निभाई एवं एक से बढ़कर एक अपने हुनर को पेश किया जिससे कई प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल को निर्णय लेने में भी दांतो तले उंगलियां दबाने पड़ी मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिताओं में विजई प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरित किए गए

कार्यक्रम का मंच संचालन अनिल मित्तल, हरगोविंद अग्रवाल ,अंकित बंसल द्वारा किया गया पूरे कार्यक्रम के दौरान अग्रसेन जयंती की युवा सदस्यों ने अपनी जी तोड़ मेहनत करते हुए कार्यक्रम को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रामनिवास जिंदल सतीश पार्षद अजय बंसल प्रवीण अग्रवाल सुशील मित्तल अंजनी मित्तल सुनील अग्रवाल श्यामा सेठ ,राजेअग्रवाल ,प्रयागराज अग्रवाल ,मधुसूदन गोयल ,शंकर अग्रवाल ,लाला अग्रवाल सभी महिला मंडल की सदस्य ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button