पत्थलगांव की दुर्गा विसर्जन में गाड़ी से कुचलने की घटना में घायलों के मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक का किया पुतला दहन

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव ।आज कापू में पत्थलगांव मे दुर्गा विसर्जन के दौरान गाड़ी से कुचले जाने की घटना में घायल युवको के इलाज के लिए शासन से सभी घायलों को 5 5 लाख की राशि की मांग को लेकर धरना भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिया साथ ही स्थानीय बिधायक लालजीत सिह एवम मुख्यमंत्री का पुतला पुलिस की मौजूदगी में जलाया गया। पुलिस और कार्यकताओ के बीच झुमा झटकी भी हुई। भाजपा नेता हरीश चंद राठिया ने कहा कि यह घटना में घायल आदिवासीओ को शासन कोई भी राहत राशि शासन ने नही दिया जो दुर्भाग्य जनक है

वही कापू मंडल प्रमुख बिनय पांडे ने बिधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमारे छेत्रिय बिधायक अगर आगे आते तो आज तक घायलों को भी राहत राशि मिल जाता। राहत राशि के नही मिलते तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा वहीं कापू कदम चौक में भाजपा मंडल कापू के कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया का पुतला दहन किया गया जिसमें मुख्य रूप से पूर्व डी डी सी हरिश्चन्द्र राठिया जी , पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्यामबिहारी शर्मा जी,मण्डल अध्यक्ष विनय पांडेय जी, कृत कास्ते जी पंकज देवता जी, निधेश्वर प्रधान जी,संतोष दास महन्त जी, सतीस नारायण जी, तीरथ राज राठिया जी, प्रकाश प्रधान जी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button