*स्वामी विवेकानंद संयुक्त विद्यार्थी शाखा में किया गया प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव नगर , स्वामी विवेकानंद संयुक्त विद्यार्थी शाखा के द्वारा आज प्रकृति वंदन का कार्यक्रम कराकर स्वयंसेवक अरुण यादव (न्यू लाइफ इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक) द्वारा प्रकृति की रक्षा का संकल्प करवाया गया और पत्थलगांव नगर के व्यवस्था प्रमुख नारायण प्रसाद यादव जी के द्वारा प्रकृति के महत्व को विस्तार से बताया गया . कांसाबेल जिला के जिला व्यवस्था प्रमुख श्री शंकरलाल अग्रवाल जी ने प्रकृति के दोहन से होने वाले हानि को समझाया और प्रकृति का पूजन करके अक्षत पुष्प चढ़ाकर सभी स्वयंसेवकों को संकल्पित करवा कर स्वयंसेवक आदित्य पाणिग्रही (शिक्षक , सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव) के द्वारा यह प्रकृति वंदन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया . इस कार्यक्रम में लगभग 55 से भी अधिक स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही . सभी स्वयंसेवकों ने प्रकृति का पूजन कर संकल्प लिया इस कार्यक्रम में नगर खंड विस्तारक : श्री कमलेश चंद्रा जी , शाखा कार्यवाह : पवन अग्रवाल जी , मुख्य शिक्षक : शंकर यादव , सह मुख्य शिक्षक : अमन साहू , गणशिक्षक : श्याम चटर्जी , सूरज बेहरा , वैभव गुप्ता , गट नायक : अंकित शर्मा , प्रेम मंडल , संतोष यादव , प्रिंस गुप्ता , घोष दल प्रमुख : कार्तिक चक्रवर्ती , आनक दल प्रमुख : प्रतीक सिंह , सूरज जाना , भूपेंद्र पांडे , शंख दल प्रमुख : अंशु मानिकपुरी , युवराज शर्मा एवं अन्य स्वयंसेवक तथा आचार्यगण एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जिला विस्तारक श्री रामेश्वर कश्यप जी उपस्थित रहे…!!

Related Articles

Back to top button