गौ हत्या के आरोपी को बागबहार पुलिस ने पकड़ा दो आरोपी फरार

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
इस प्राकर है कि प्रार्थी श्याम यादव निवासी सरईटोला गोररीपारा का थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.08.2022 को शाम करीब 5-6 बजे टमाटर की रोपाई कर रहा था उस समय देखा कि जयनाथ राउत का गाय को मठपहरियापारा का सुखू तथा इलजुस रस्सी में बांधकर सागौन पहाड़ की ओर लेजा रहे थे तब इतने शाम को पहाड़ की ओर गाय को क्यों लेजा रहे हैं शंका होने पर यह अपने बस्ती के रामभुवन और जगदीश यादव व लालबहादुर को बुलाया और उनके पीछे – पीछे दूरी बनाकर पीछा किये वे दोनों गाय को सागौन बाड़ी में सादरक के खेत पास बांध कर अपने साथी लोगों को बुलाने चले गये करीब 07:00 बजे शाम को सुखू , इलजुस के साथ में रोमानुस , रिजयुस , अनिल , इस्माइल टांगी एवं डंडा एवं कटार लेकर आये और टांगी के पासा से गाय के सिर में पासकर गाय का वध कर दिये तथा उसको कुछ दूर ढोकर झुरमुट के बीच में ले गये एवं मांस बनाकर खाने के लिये उसकी खाल को सुखू कटार से छिल रहा था उसी समय इनलोग पकड़े टार्च से टार्च मारे तो इनको लोगों को देखकर भाग गये इस तरह गौ हत्या कर उक्त व्यक्तियों द्वारा उसको खाने के लिये काट – पीट कर रहे थे कि रिपोर्ट पर थाना बागबहार में आरोपी सुखू इलजुस रोमानुस , रिजयुस , अनिल , इस्माइल के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपी इलजुस एक्का , सुखु कुजूर , रिशु एक्का उर्फ रिजयुस , इस्माइल एक्का को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किये एवं आरोपी इस्माइल एवं सुखू से धारा 27 साक्ष्य अधिनियम का मेमो कथन लिया गया जिसमें आरोपी इलजुस एक्का , रोमानुस , रिजु एक्का उर्फ रिजयुस , अनिल , के साथ मिलकर जयनाथ राउत का बैल को खरीद कर सागौन बाड़ी के पास टांगी पासा से गाय का हत्या कर बध करना कबूल किये एंव आला जरब जप्त किया गया मामले में आरोपी इलजुस एक्का , सुखु कुजूर , रिजु एक्का उर्फ रिजयुस , इस्माइल एक्का के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी गण को दिनांक 26.08.2022 के क्रमश : 14 / 30,14 / 35,14 / 40 , 14/45 बजे गिर कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है । मामले में दो आरोपी सकूनत से फरार हैं पतातलाश जारी है । .
पुलिस अधीक्षक जशपुर डी ० रविशंकर के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पत्थलगांव मंयक तिवारी के दिशा निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश देकर आरोपियों को गिर 0 करने में थाना प्रभारी बागबहार निरी 0 जे 0 आर 0 कुर्रे , सउनि रामनाथ राम , प्र 0 आर 0भुनेश्वर भगत आर . कोसमोस , अनुज कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।




