लाखों रुपए के गांजा सहित स्कॉर्पियो वाहन को तपकरा पुलिस ने तीन आरोपी सहित रंगे हाथों पकड़ा लंबे समय बाद तपकरा पुलिस ने की गांजे की कार्यवाही

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव/तपकरा पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान गांजे से भरी लाल रंग की गाड़ी द्वारा दर्जनों लोगों को कुचलते हुए कि घटना के बाद पूरे प्रदेश में घटना को लेकर हड़कंप मच गई थी इसके बाद छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने सख्त निर्देश देते हुए गांजे की एक भी पंक्ति की आवक छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर ना हो पाए इसके लिए सख्त निर्देश दिए जिसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए सैकड़ों क्विंटल गांजे के साथ कई चार पहिया वाहनों को जप्त किया था किंतु कुछ दिनों की कार्यवाही के बाद पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली का फायदा उठाते हुए गांजे के तस्करों ने एक बार फिर से नशे के कारोबार को बढ़ाते हुए गांजे की तस्करी चालू करने की सुगबुगाहट सुनाई देने लगी। मामला इस प्रकार है कि दिनांक 15.06.2022 को थाना तपकरा को मुखबीर से सूचना मिला कि एक सफेद कलर का स्कार्पियो वाहन में कुछ लोग अपने साथ भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर विक्रय करने हेतु ओड़िसा की ओर से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) ले जा रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना तपकरा से हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के ग्राम उपरकछार नामनी चौक पुलिस चेक पोस्ट पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी उसी दौरान मुखबीर के बतायेनुसार ओड़िसा बनडेगा की ओर से एक सफेद कलर का स्कार्पियो वाहन क्र. UP 62 BM 8990 चेक पोस्ट पर तेज गति से आया, उक्त वाहन को पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया जो तेज गति से सिंगीबहार की ओर भागने लगा। उक्त वाहन का पुलिस टीम द्वारा पीछा कर सिंगीबहार बघियाकानी जंगल के पास में रोककर तलाशी लेने पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपीगण महेश कुमार यादव, विजेन्द्र प्रताप सिंह एवं नरेन्द्र शर्मा को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। उक्त गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा को ओड़िसा से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) की ओर विक्रय करने हेतु ले जाना बताये। आरोपियों का कृत्य धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने से विधिवत् कार्यवाही कार्यवाही कर घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन को जप्त कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के *आरोपीगण (1) महेश कुमार यादव उम्र 29 साल निवासी श्रीनाथपुर थाना पट्टी जिला प्रतापगढ़ उ.प्र., (2) विजेन्द्र प्रताप सिंह उम्र 33 साल निवासी त्रिलोकी सराई बदलापुर जिला जौनपुर उ.प्र. एवं (3) नरेन्द्र शर्मा उम्र 23 साल निवासी औंका थाना बक्शा जिला जौनपुर उ.प्र.* को दिनांक 15.06.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा उ.नि. एल.आर. चौहान, स.उ.नि. जयनंदन मार्बल, स.उ.नि. सामुदान टोप्पो, प्र.आर. राजेश कुजूर, आर. राजेन्द्र रात्रे, आर. संतु राम यादव, आर. अनिल पैंकरा, आर. विमल भगत, आर. थोमस तिर्की का सराहनीय योगदान रहा।



