छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल की प्रेस वार्ता में नए जिले की घोषणा के आसार से इंकार नहीं किया जा सकता है, पहले नए जिलों की स्थापना हो जाए

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव।पत्थलगांव में भेंट वार्ता के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि उन्होंने पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला समेत अब तक 20 विधानसभा में भेंट मुलाकात सम्पन किया ,इस दौरान उन्हें ऋण माफी, धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन श्रमिक योजना ,गोधन न्याय योजना का लाभ पाने वाले किसानों ने प्रोत्साहित किया।उन्होंने कहा कि अब लघु उपज में 65 प्रकार के लघुउपज की खरीदी हो रही है, जशपुर में चाय, लीची,कटहल आदि उपजों का उत्पादन बढ़ाकर आय बढ़ाने की जरूरत है,छग के धानो की विदेशों में मांग है,राशन दुकान में निरक्षण के दौरान हितग्राहियों में किसी प्रकार का असन्तोष नही पाया गया श्री बघेल ने बताया कि विधायक रामपुकार सिंह की मांग पर जिले में सुगम आवागमन हेतु सड़को की जरूरत को देखते हुवे खरसिया, धरमजयगढ़ मार्ग को छग सड़क विकास निगम के तहत स्वीकृत किया गया है, जशपुर जिले में बेहतर सिंचाई हेतु अनेकों एनिकट , विद्युत आपूर्ति हेतु सुरेशपुर,कोतबा में सब स्टेशन को स्वीकृति,कांसाबेल में स्टेडियम आदि अनेको विकाश कार्य की सौगात दी गयी है।
पत्थलगांव को जिला बनाये जाने आसार से इनकार नही किया जा सकता, अभी अभी पांच नए जिले बनाये गए है उसको पूर्णरूप से मूर्तरूप दिए जाने के पश्चात ही नए जिले पर विचार किया जाएगा।
इस दौरान प्रभारी मंत्री उमेश पटेल,पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह,लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंग, जिप सदस्य श्रीमती आरती सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सागर यादव समेत अधिकारी मौजूद थे।




