नवनियुक्त युवा कलेक्टर रितेश अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल पहुचे पत्थलगांव

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव।जशपुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल पत्थलगांव पहुच कर तहसील ऑफिस का निरीक्षण किया
ततपश्चात सिविल अस्पताल पहुच कर स्वास्थ सुविधाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। रेस्ट हाउस में पत्रकारों के साथ चर्चा करते हुए शहर के लिए बेहतर कार्य करने की बात पर कहा कि क्या किया जा सकता है,?? जिस पर पत्रकारों ने शहर की मुख्यतः राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के शहर की जर्जर हालत और दिन रात गाड़ियों की आवाजाही से उड़ती धूल सहित कुछ महीने पहले बनी सडक किनारे के नाली की गुणवत्ता एवं बाई पास सड़क को जल्द शुरू करवाने की बात बताई जिस पर कलेक्टर रीतेश अग्रवाल ने तत्कालिक राहत के लिए नगर पंचायत के सीएमओ जितेन्द्र बहादुर पटेल को सडको पर पानी के छिड़काव एवं स्थानीय लोगो से भी इसके लिए सहयोग लेने की बात कही ।वही पूर्व में बनी नाली को ढक देने पर प्रशासनिक कारवाही करने की बात कही साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगो को ये समझना चाहिए कि जो आम शहरी की बेहतरी के लिए है। उसे कैसे बन्द कर दे रहे है। वही शहर की छोटी होती सड़क और भरपूर गाड़ियों की आवाजाही और सडको पे खड़ी गाड़िया दिन रात आवागमन में ब्यवधान उतपन्न करती रहती है। इस पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सडको की आवाजाही बाधित न हो इसके लिए उपाय किये जायेंगे शाम पांच बजे से शहर की सड़कों मे नगर पंचायत के द्वारा पानी का छिड़काव शुरू भी कर दिया गया जिससे स्थानीय लोगो को उड़ती धूल से कुछ तो राहत मिलती दिखी।




