भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव में भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती बड़ी ही धूमधाम से निकाली गई परशुराम की जयंती के लिए पूरे चौक की आकर्षक साज-सज्जा की गई थी पूरे चौक को रंगीन रोशनी यों से सजाया गया था परशुराम जयंती मनाने के लिए पूरे दिन भर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था

परशुराम जयंती के मौके पर स्थानीय सत्यनारायण मंदिर में भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें सभी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई एवं परशुराम जी के प्रसाद को ग्रहण किया सायं ब्राह्मण समाज के युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर परशुराम के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान होता रहा शाम होते ही ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी सजी वाहन के साथ डीजे की धुन पर थिरकते हुए भगवान परशुराम जी की भव्य रैली निकाली गई जिसमें ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ब्राह्मण समाज की महिलाएं विशेष वेशभूषा में नजर आ रही थी पूरे रैली स्थल पर भगवान परशुराम की जय कारे व डीजे की धुन बजने से शहर का माहौल भक्ति में हो गया जगह जगह नागरिकों ने परशुराम जी की रैली में शामिल लोगों का जलपान करा कर स्वागत किया गया अग्रवाल सभा पत्थलगांव द्वारा भी भाईचारे का संदेश देते हुए जलपान की व्यवस्था की गई रैली जसपुर रोड ,अंबिकापुर रोड व रायगढ़ रोड होते हुए स्थानीय सत्यनारायण मंदिर में समापन होगी। परशुराम जयंती के कार्यक्रम आयोजन के अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी के नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम अपनी सफलता की ऊंचाइयों पर बड़े व्यवस्थित ढंग से संपन्न किए गए।
परशुराम जयंती के मौके पर निकाली गई रैली में पुलिस व्यवस्था पत्थलगांव एसडीओपी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में चुस्त-दुरुस्त रही।





