जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण

मुकेश अग्रवाल
जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर का पदभार ग्रहण किया गया। जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में जवानों के द्वारा नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई, सलामी पश्चात् पुलिस अधीक्षक के द्वारा कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कार्यालय के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया एवं उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय, एस.डी.ओ.पी. जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन एवं अन्य कार्यालयीन अधि./कर्मचारी उपस्थित थे।





