शेखरपुर का उपसरपंच विधवा से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार विधवा महिला से शारीरिक संबंध बनाने की दबाब व जान से मारने की धमकी देने वाले शेखरपुर के उपसरपंच गिरफ्तार

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव । पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेखरपुर में अकेली विधवा महिला को शारीरिक सबंध बनाने के लिए दबाब बनाकर पीछा कर छेड़खानी करने जिसका विरोध करने पर अश्लील गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी उपसरपंच को पत्थलगांव पुलिस में गिरफ्तार किया गया । मिली जानकारी के अनुसार शेखरपुर की एक महिला ने पत्थलगाँव थाने में पंचायत के उपसरपंच शत्रुधन देहरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि मेरे पति के एक्सीडेंट में मौत होने के छः महीने के बाद आरोपी द्वारा शरीरिक सबंध बनाने के लिए दबाब बनाया गया। वही बात नही मानने पर इस बात की पूरे गांव में फैलाने सहित जान मारने व जातिगत गाली दी गई । वही 3 वर्ष पूर्व दरबाजे पर चढ़कर उनके साथ बदनीयती किया लेकिन समाज मे बदनामी को लेकर बात किसी से नही कहा । बदनामी के डर से प्रार्थिया ने अपने घर पत्थलगांव शहर में रहने लगी । जिसके कुछ दिन बाद फिर से शेखरपुर अकेली रहने लगी तो आरोपी द्वारा देर रात आकर घर के दरबाजे खटखटकर दरबाजे खोलने को बोलता था । बीते दिन 21.03.22 को देर रात के गंदी नियत से घर के आंगन में प्रवेश भी किया । लेकिन कमरे बंद कर लिया । प्रार्थिया को घर से निकलना या कहि जाने में भय बना रहता था । पत्थलगांव पुलिस ने प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 108/22 धारा 294, 506, 354(क), 254(घ), 509 अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी शत्रुधन देहरी पिता मोतीलाल देहरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button