राशन दुकान प्रक्रिया अटकने से नागरिक परेशान,, दो नए दुकानों का आदेश का इंतजार,, विधायक से की जाएगी शिकायत

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव — नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार जनसंख्या बढ़ने के साथ यहां के पूरे 15 वार्डों में राशन कार्डों की संख्या भी बीते वर्षों में तेजी से बढ़ी है जो संख्या 4000 पहुंच चुकी है लेकिन पूरे 15 वार्डों के हितग्राहियों के पीछे मात्र 4 उचित मूल्य की दुकान है जिसके कारण नागरिकों को लंबे समय से समस्या से दो चार होना पड़ रहा है मात्र 4 राशन दुकान होने से नागरिकों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है वहीं दुकानों में भीड़ के कारण नागरिकों को अपने राशन लेने के लिए इंतजार भी करना पड़ता है जो समस्या पत्थलगांव में लंबे समय से बनी हुई है वहीं राशन दुकानों की संख्या कम होने से राशन विक्रताओं को भी इसका लाभ होता दिखाई देता है जिससे वे पूर्व से मोटा माल कमाने से भी नही चूक रहे हैं जो सिलसिला बना हुआ है ।

इस समस्या को देखते हुए बीते वर्ष छग शासन के नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पांच सौ राशन कार्ड पर या राशन दुकान तीन किमी से अधिक होने की दशा में राशन दुकान बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं ताकि ऐसी समस्याओं से नागरिकों को निजात दिलाया जा सके लेकिन आज भी पत्थलगांव नगरीय क्षेत्र में समस्या बनी हुई है जिसे लेकर पत्थलगांव नगर पंचायत द्वारा क्षेत्र में दो नए पीडीएस दुकानों के सृजन हेतू बीते वर्ष 2020 में प्रस्ताव पास कर खाद्य विभाग को भेजा गया था जिसके बाद खाद्य अधिकारी ने सर्वे कर ऐसे दो दुकान बढ़ाने के लिए वार्डों का चयन कर प्रक्रिया को बढ़ा दिया जिसके बाद पूरे प्रकरण की फाइल अनुविभागीय अधिकारी से लेकर जिला अधिकारी के पास गई जिनसे अभिमत एवं अनुमोदन उपरांत दो नए दुकानों के लिए विधिवत इश्तहार प्रकाशन किया गया जिसके लिए दस विभिन्न स्वसहायता समूहों ने इसके लिए आवेदन भी कर दिया जिसके बाद विभाग द्वारा समूहों की ग्रेडिंग रिपोर्ट भी प्राप्त की गई एवं विधायक महोदय की अनुशंसा भी ली गई लेकिन विडंबना है आज तक इस दिशा में कोई कार्रवाई आगे नही बढ़ पाई है पूरी प्रक्रिया में आदेश होना अब तक शेष है जिसके पीछे विभाग की क्या मंशा है यह समझ से परे है ।
ज्ञात हो कि पत्थलगांव नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 एवं 8 और वार्ड 14 एवं 15 की समस्या को देखते हुए वर्तमान में विधिवत राशन दुकान बढ़ाने प्रक्रिया कर दी गई है लेकिन यह प्रक्रिया अब तक अपेक्षित है जिससे खासकर वार्ड क्रमांक 5,8,15,के नागरिकों को भारी दिक्कतें हो रही है वार्ड 5 के नागरिकों को तिलडेगा शांतिनगर राशन लेने जाना पड़ता है जो वार्डों से कई किमी दूर है तो वहीं 15 नम्बर भाथुडाँड़ के नागरिक तो भारी परेशान है जिन्हें 5 किमी से भी अधिक दूरी तय करनी पड़ती है वहीं वार्ड क्रमांक 8 के नागरिकों को भी रायगढ़ रोड़ चिड़रापरा से बिलाईटांगर पब्लिक स्कूल पास जाना पड़ता है जो लम्बी दूरी है जिससे नागरिक खासे परेशान हैं जिसे लेकर खाद्य निरीक्षक द्वारा सर्वे कर वार्डों को चुना गया लेकिन अब तक इन वार्डों में दुकान नही खुल सकी है । जबकि इसके लिए युवा कांग्रेस ने एसडीएम के समक्ष कलेक्टर साहब के नाम ज्ञापन भी सौप चुके हैं वहीं कई नागरिकों ने भी कई बार मांग किया है ।
विधायक के पास जाएंगे नागरिक और जनप्रतिनिधी —
लंबे समय से प्रक्रिया अटकने के संबंध में कई जनप्रतिनिधियों सहित नागरिकों ने अब फिर एक बार जल्द नई दुकान वार्डों में खोलने को लेकर विधायक रामपुकार सिंह के पास जाने की बात कही है क्योंकि जब उनके तरफ से भी अनुशंसा हो चुकी तो प्रक्रिया को क्यों अटकाया जा रहा है यह समझ से परे है ।
जिसे लेकर पार्षद मेरी तिर्की ,पार्षद सतीश अग्रवाल ,एल्डरमैन शकुंतला त्रिपाठी,पार्षद अजय बंसल ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित शर्मा का कहना है कि इसके लिए वे भी विधायक महोदय से निवेदन करेंगे कि जल्द प्रक्रिया को वे पूर्ण कराएं क्यूंकि 15 वार्डों में मात्र 4 राशन दुकान होने से भारी दिक्कतें नागरिकों को हो रही हैं क्यूंकि आजकल बिना फिंगर के राशन नही मिल पाता है और लंबी दूरी होने से समस्या बाएं खड़ी रहती है उन्होंने बताया कि कुछ लोग अपने फायदे के लिए प्रक्रिया से छेड़छाड़ कर रहे हैं इस बात की भी जानकारी विधायक महोदय को दी जाएगी ।।

क्या कहते है अधिकारी —
इस पूरे मामले पर एसडीएम रामशिला लाल का कहना है की पूरी प्रक्रिया कराई जा चुकी है जिसमें पार्षदों की लिखित आपत्ति आई थी जिसकी जांच करा ली गई है शिकायत का निराकरण हो चुका है आजकल में आदेश कर दिया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button