“नीले नीले अंबर पर जब चांद आ जाए” के बोल ने धूम मचाई अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों में प्रतिभाएं बिखेर रही जलवा

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव । सप्ताह भर चलने वाले अग्रसेन जयंती की कार्यक्रमों की शुरुआत से ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगिताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है जहां प्रतियोगी अपने टैलेंट को निखारने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं वहीं दर्शक भी ताली बजाने को मजबूर हो चुके हैं।आज अग्रसेन भवन में बालक एवं बालिकाओं की निशाना लगाओ कुर्सी दौड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें आज अग्रसेन भवन में कुर्सी दौड़ कक्षा 9 से ऊपर के बालकों की धूम रही जहां कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में शतक के करीब इंट्री ली गई जिसको सफलतापूर्वक कराने के लिए शिखर बंसल व अंकित मित्तल ने एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए

सफलतापूर्वक कुर्सी दौड़ का संचालन किया ।कक्षा 9 से ऊपर कुर्सी दौड़ में

शिवांश अग्रवाल प्रथम,

आर्यन बंसल द्वितीय, व स्पर्श अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे ,।पूरे कार्यक्रमों में प्रतियोगी लगातार ही बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं ।कल की प्रतियोगिताओं में सेल्स ऑफ द ईयर की प्रतियोगिता में भी काफी लोगों ने अपनी हिस्सेदारी ली जिसमें अपने टैलेंट को अलग-अलग रूपों में दिखाते हुए मिनरल वाटर के बिक्री के तरीकों को लोगों के सामने पेश किया।अग्रसेन जयंती महोत्सव के रंगारंग कार्यक्रम की रविवार देर शाम जैसे ही शुरूवात हुयी मौजुद लोगो ने भगवान अग्रसेन के जयकारे लगाने शुरू कर दिये। कार्यक्रम स्थल पुरूष महिला एवं बच्चो से खचाखच भरा था,सभी के कान अपने लाडलो की सुरिली आवाज सुनने को आतुर थे। अग्रवाल नवयुवक समिती ने गायन प्रतियोगिता की शुरूवात करायी,मंच संचालन समाज के होनहार युवा अंकित एवं शुभम गर्ग द्वारा किया जा रहा था,दोनो ही युवको ने कार्यक्रम से पहले बेहतरीन समा बांधकर समाज के लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपनी कला का जलवा बिखेरने मंच पर सर्वप्रथम श्रीमति मीनु सिंघल पहुंची। उन्होने एक उपदेश भरे गायन मे जीवन के विस्तार का मायने समझाया। गायन समाप्ती के पश्चात

मीनु सिंघल ने मौजुदा लोगो को अपनी गुलगुली बातों से खुब हंसने पर मजबुर कर दिया। उनकी शुद्ध हरियाणा एवं राजस्थानी भाषण ने महिला पुरूषो को जमकर हंसाया। उनके अभिनय के पश्चात लगभग 13 और प्रतियोगियों ने मंच पर गायन कला की प्रस्तुति दी। प्रथम स्थान पर समाज की होनहार बालिका आर्या सिंघल माता राधा पिता प्रमोद सिंघल ने बाजी मारी। गायन प्रतियोगिता मे दूसरे स्थान पर आलोक प्रयाग गर्ग रहे। वही तीसरे स्थान पर बेहद छोटी उम्र के गायक सोमिल अजय सिंघल ने अपना स्थान बनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। रविवार की देर शाम अग्रसेन जयंती समारोह का तीसरा दिन था,सुबह से ही भवन मे अनेक खेलो की प्रतियोगितायें आयोजित करायी गयी थी। देर शाम होने वाले कार्यक्रम मे गायन प्रतियोगिता के अलावा सेल्समैन ऑफ द ईयर का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। गायन प्रतियोगिता की शुरूवात से लेकर अंत तक लोग स्थल से खुद को अलग नही कर पाये। इस प्रतियोगिता मे निर्णायक के रूप मे अनुप मित्तल,पवन अग्रवाल एवं सुमित गुप्ता थे,जिनके निर्णय का सभी ने दिल खोलकर स्वागत किया।।
बेटियों का रहा मंच पर जलवा-:नन्ही बालिका आदया शालू आनंद सिंघल ने अपने गायन से मंच पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। उन्होने चंदनिया छुप जाना रे,छन भर को लुक जाना रे के बोल पर समाज के लोगो को काफी प्रभावित किया। सभी ने छोटी बालिका के जज्बे उत्साह एवं गायन की प्रशंसा की। दिन रविवार की देर शाम गायन प्रतियोगिता के मंच पर बेटियों ने अपना जलवा बिखेरा,अदिती सुनीता अजय बंसल ने भी पहले एवं दूसरे चरण मे अपना स्थान बनाया। हर घडी बदल रही है रूप जिंदगी के बोल पर सभी ने तालियां बजाकर अदिती का उत्साह वर्धन किया। बेटियों के इस जज्बे से अग्रवाल नवयुवक समिती काफी प्रभावित हुयी। आज दिन सोमवार को नन्ही बालिका आदया शालू आनंद सिंघल का बेहतर गायन के लिए अग्रवाल नवयुवक समिती द्वारा सम्मान किया जायेगा। अग्रवाल नवयुवक समिती के अध्यक्ष आशीष मित्तल ने जानकारी दी।

आंनद मेला का होगा आयोजन-:अग्रवाल नवयुवक समिती द्वारा अग्रसेन महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमो मे दिन मंगलवार को आनंद मेला का भी आयोजन किया गया है,जिसमे समाज की महिलाओ द्वारा एक से बढकर एक स्वादिष्ट व्यंजन के स्टॉल लगाये जायेंगे। अग्रवाल नवयुवक समिती ने आनंद मेला के दौरान ही म्युजिकल हॉजी का भी आयोजन किया है। अग्रवाल नवयुवक समिती के लोगो ने इस प्रतियोगिता मे समाज के लोगो से अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेने एवं सफल बनाने की बात कही है।।

Related Articles

Back to top button