लैलूंगा पुलिस एवं पत्थलगांव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में लाखों रुपए के गांजा के साथ गांजा तस्कर पकड़े गए 

लैलूंगा पुलिस एवं पत्थलगांव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में लाखों रुपए के गांजा के साथ गांजा तस्कर पकड़े गए

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव

पत्थलगांव में आज लाखों रुपए के गांजा के साथ एक चार पहिया वाहन में दो तस्करों को लेलूंगा पुलिस एवं पत्थलगांव पुलिस की संयुक्त प्रयास से पकड़ने में सफलता हासिल हुई ।लेलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि

दिल्ली नंबर की गाड़ी में काफी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है जिसको लेकर रायगढ़ जिले के लेलूंगा कि पुलिस ने उक्त बताए गए वाहन पर नजर रखी हुई थी जैसे ही लेलूंगा पुलिस को उक्त गाड़ी दिखाई दी तो पुलिस द्वारा पीछा किया गया पुलिस द्वारा पीछा करने पर गांजा तस्करों ने गाड़ी की स्पीड बढ़ाते हुए भागने लगे वही आगे आगे गांजा तस्कर एवं पीछे-पीछे लेलूंगा पुलिस दौड़ने लगी वहीं पुलिस द्वारा जशपुर जिले की पुलिस को भी गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए सूचित किया इसके बाद गांजा तस्कर को पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती में पत्थल गांव एसडीओपी द्वारा पकड़ लिया गया वहीं एक तस्कर भागने में कामयाब रहा

जिसे कुछ ही देर बाद पुलिस ने पास से ही पकड़ लिया। पूरा गांजा को मय गाड़ी के साथ पत्थलगांव थाने लाया गया जहां काफी मात्रा में गांजा गाड़ी से बरामद किया गया एवं दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर आगे की कार्यवाही के लिए विवेचना में लिया पूरी कार्यवाही में पत्थलगांव पुलिस एवं लैलूंगा पुलिस का अहम रोल रहा।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारे जिले की ले लूंगा पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी होने की सूचना मिली थी जिस पर लेलूंगा पुलिस द्वारा गांजा तस्करों का पीछा किया जा रहा था इसके बाद जशपुर जिले के पुलिस को भी सूचना की गई एवं संयुक्त रूप से गांजे की बड़ी खेप बरामद की गई है वहीं पत्थलगांव पुलिस कार्यवाही कर रही है

Related Articles

Back to top button