पुलिस कप्तान शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लैलूंगा पुलिस ने गांजा तस्करों पर गिराई गाज तीन आरोपियों से लाखों रुपए का गांजा जप्त

मुकेश अग्रवाल
। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कल दिनांक 06.04.2026 को लैलूंगा और कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा और अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की गई है जिसमें 5 आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया है ।
सिहारधार में गांजा सप्लाई चेन पर लैलूंगा पुलिस का प्रहार — उड़ीसा से लाकर बिक्री कर रहे 3 तस्कर गिरफ्तार*
थाना लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिहारधार मेन रोड किनारे कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर तीन संदिग्ध व्यक्ति बैग व थैला लिए खड़े मिले, जिन्हें पकड़कर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम (1) दिलेश्वर यादव पिता लच्छी राम यादव उम्र 19 वर्ष, (2) पिण्टू यादव पिता गोमदो यादव उम्र 18 वर्ष एवं (3) गोमदो यादव पिता स्व. शोभाराम यादव उम्र 54 वर्ष, सभी निवासी ग्राम सिहारधार थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ बताया।
पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 9.170 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 4,35,000 रुपये एवं 02 नग मोबाइल फोन कीमत 10,000 रुपये बरामद किया गया। कुल जुमला मशरूका 4,45,000 रुपये को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उड़ीसा से गांजा लाकर बिक्री करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, एएसआई परमेश्वर गुप्ता, आरक्षक संतराम निषाद, जितेन्द्र कुर्रे, विनोद कुजुर एवं शशिभूषण उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*“जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध शराब एवं गांजा का कारोबार करने वाले तत्काल इस अवैध गतिविधि को छोड़ दें, अन्यथा कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*




