होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी -विनीत पांडे

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
होली पर्व को लेकर शांतिपूर्ण एवं सदभावपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य पत्थलगांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई थाना प्रभारी विनीत पांडे की उपस्थित में नागरिकों से संवाद कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने कहा कि होली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है उन्होंने रंगों के पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ बनाने की अपील की।थाना प्रभारी विनीत पांडे ने बताया कि त्योहार के दौरान संवेदनशील क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जावेगी वही किसी भी प्रकार का अफवाह असामाजिक गतिविधि पर त्वरित कार्यवाही की जावेगी विनीत पांडे ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे साथ ही नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने एवं नियमों का पालन करने की अपील की।




