पत्थलगांव पुलिस ने मवेशी से भरी पिकअप को पकड़ा  मवेशी तस्कर फरार 

मुकेश कुमार अग्रवाल

पत्थलगांव

पत्थलगांव पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर बहनाटांगर ग्राम से पिकअप में लोड 10 नग मावेशियों को बेरहमी पूर्वक ठूस कर भरा गया था मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही पुलिस को देखते ही तस्कर फरार हो गए।पुलिस ने पिकअप को थाने लाकर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है

जशपुर जिले में मवेशी तस्कर मवेशी तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं जहां पूरे जिले में प्रतिदिन कोई ना कोई मवेशी तस्करी का मामला सामने आता रहा है।

पूर्व पुलिस कप्तान शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करी पर काफी हद तक विराम लगाने में सफलता प्राप्त की थी लेकिन उसके स्थानांतरण के बाद मवेशी तस्कर फिर से सक्रिय हो चुके हैं एवं मवेशी तस्करी को बहुत जोर-जोर से अंजाम देने में लगे हुए हैं ।अब देखना यह है कि मवेशी तस्कर पर नए पुलिस कप्तान द्वारा क्या रुख अपनाया जाता है??

क्या मवेशी तस्करों की पड़ी हुई गाड़ियां फिर से राजसात होगी??

Related Articles

Back to top button