जशपुर के नए कप्तान एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने किया पदभार ग्रहण, एसएसपी शशिमोहन सिंह को दी गई विदाई

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
जशपुर जिले में पुलिस विभाग में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत एसएसपी शशिमोहन सिंह का तबादला रायगढ़ कर दिया गया है। वहीं रायपुर के एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह को जशपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। आज जिले के पत्थलगांव में दोनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एक साथ मौजूद रहे, जहाँ औपचारिक रूप से पदभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवसर पर वर्तमान एवं नवपदस्थ एसएसपी के बीच जिले की कानून व्यवस्था, चल रहे पुलिस ऑपरेशनों और भविष्य कीप्राथमिकताओंको लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। पूर्व एसएसपी शशिमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान जिले में चलाए गए विभिन्न पुलिस अभियानों, बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण से जुड़ी जानकारी नए एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के साथ साझा की। वहीं डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने जशपुर जिले की सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश पुलिस महकमे में दोनों अधिकारियों की पहचान अनुभवी, कड़े एवं संवेदनशील अधिकारियों के रूप में की जाती है। इनके कार्यकाल में जशपुर जिले को बेहतर पुलिसिंग, मजबूत कानून व्यवस्था और सुरक्षा का लाभ मिलता रहा है।




