अब स्थानीय लेवल के ही अधिकारी करने लगे हैं ट्रांसफर पढिए पूरी खबर

जशपुर/मुकेश अग्रवाल
बगीचा जनपद पंचायत में भी पंचायत सचिवों का जनपद सीईओ ने किया ट्रांसफ
जशपुर जिले के बगीचा जनपद पंचायत में भी ग्राम पंचायत सचिवों का ट्रांसफर जनपद सीईओ के द्वारा कर दिया गया
बगीचा जनपद सीईओ के द्वारा 10 सितंबर 2025 को ग्राम पंचायत सचिव करमचंद सूर्यवंशी को झिकी एवं ठाकुर प्रसाद यादव को जुरगुम ग्राम पंचायत में अपने आदेश से ट्रांसफर करते हुए ग्राम पंचायत का सचिव बना दिया जबकि नियमानुसार पंचायत सचिव का ट्रांसफर करने हेतु जनपद सीईओ को अपने तरफ से प्रस्ताव बनाकर जिला पंचायत भेजना होता है फिर उस प्रस्ताव के आधार पे जिला पंचायत से ग्राम पंचायत सचिव का ट्रांसफर आदेश जारी किया जाता पर जिस तरह से स्थानीय लेबल पर ही पंचायत सचिव को ट्रांसफर कर दियाजा रहा है उससे ये लगता ही कि मनमानी पूर्वक कार्य जनपद सीईओ के द्वारा किया गया है।
जैसा कि आप जानते ही है कि कुछ हफ़्तों पहले ही कुनकुरी जनपद सीईओ के द्वारा भी स्थानीय लेबल पे ही अनेक सचिवो को ट्रांसफर कर दिया था जिससे जिला प्रशासन की भारी किरकिरी हुई थी क्या अब स्थानीय अधिकारी ही जिले के कार्य करने को जाने जाएंगे।




