सेवा भाव की अद्भुत मिसाल पेश करता छत्तीसगढ़ बोल बम कल्याण संघ  छत्तीसगढ़ बोल बम कल्याण संघ बीस साल से बाबा धाम के कटोरिया में कांवर पदयात्रियों की सेवा में जुटा

मुकेश अग्रवाल

 

बाबा धाम के कटोरिया में छत्तीसगढ़ बोल बम कल्याण संघ के नेतृत्व में पैदल कांवड़ यात्रियों की सेवा में सावन माह के प्रारंभ होने के दिन से ही समिति के संस्थापक पवन अग्रवाल ,अध्यक्ष कौशल सिंघल ,उपाध्यक्ष कमलेश अग्रवाल लुड़ेग, सुशील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल ,सचिव सुशील अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल ,व्यवस्थापक संजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में दिन रात सेवा की अनूठी मिसाल पेश कर कांवड़ियों का दिल जीत लिया है। छत्तीसगढ़ बोल बम कल्याण संघ द्वारा सुबह से लेकर रात तक अविरल भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में कांवड़िए भाई बहनों द्वारा भंडारा का आनंद लिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ बोल बम कल्याण संघ के उपाध्यक्ष कमलेश अग्रवाल लुड़ेग ने बताया कि पंद्रह सालों से लगातार पूरी सावन माह में निशुल्क कांवड़िए भाई बहनों की सेवा की जा रही है। इस कैंप में डाक्टर से लेकर मालिश मसाज तक की सुविधा कांवड़िए भाई बहनों के लिए है।

 

एक दिन में लगभग 3000 से 5000 भक्तों को निशुल्क खाने नास्ता चाय और रात को सोने के लिए आश्रय मिल रहा है। जिसका सभी भक्त दिल से तारीफ करते नही थक रहे है।

जिस तरह से छत्तीसगढ़ भवन के सदस्यों द्वारा अपनी अथक मेहनत से शिव भक्तों की सेवा कर रहे है वो देखते ही बनता है।

Related Articles

Back to top button