पुलिस अधीक्षक ने 06 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
जशपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल द्वारा पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा के आदेश पर पदोन्नत जिले के 06 प्रधान आरक्षक क्रमशः प्र.आर. जुनास केरकेट्टा, प्र.आर उमेश प्रभाकर, प्र.आर दिलबन्धन राम भगत, प्र.आर. दिनेश पाण्डेय, प्र.आर. रामेश्वर भगत,प्र.आर. सुनेश्वर साय को स्टार सेरेमनी का आयोजन कर उनकी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रधान आरक्षक से सहा उप

निरीक्षक के पद पर स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर प्रतिभा पाण्डेय एवं एस0डी0ओ0पी0 जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार, सूबेदार सौरभ चंद्राकर सहित समस्त कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button