लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव

लिटिल रोज इंग्लिश मध्यम स्कूल में 34 वां वार्षिक उत्सव मनाया गया वार्षिकोत्सव की शुरुआत के मुख्य अतिथि मनमोहन गोयल व विशिष्ट अतिथि अशोक अग्रवाल, प्रभा यादव, राहुल अग्रवाल लुड़ेग ,शशि अग्रवाल लुड़ेग ,नीरज शर्मा कापू मौजूद रहे ।सर्वप्रथम माता सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।मंच पर विराजमान अतिथियों का विद्यालय के प्राचार्य हेमंत यादव व स्टाफ द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जहां बच्चों द्वारा “पूरा लंदन ठुमक दा “व पुष्पा 2 के गाने पर भी जमकर प्रस्तुति पेश की गई ।उपस्थित लोगों द्वारा तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया। स्कूल के डायरेक्टर पवन अग्रवाल ने कहा कि हमारे विद्यालय से बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी अपना परचम लहराया है विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं आज डॉक्टर, इंजीनियर ,सीए व अन्य क्षेत्रों में अपना परचम लहराते हुए विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य हेमंत यादव द्वारा मंच का संचालन किया गया ।सांस्कृतिक कार्यक्रम में काफी संख्या में अभिभावक व नगर के लोग मौजूद रहे।





