


महा अष्टमी पर नगर में भंडारे एवं कन्या भोज के साथ किया गया पूजा अर्चना
पत्थलगांव /मुकेश अग्रवाल
नगर में आज दुर्गा अष्टमी के मौके पर भक्तों ने अपने घरों पर नव कन्याओं को भोजन ग्रहण कराते हुए पूजा अर्चना के साथ भोजन कराया गया जहां नगर के लोगों द्वारा जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया थाना के सामने पवन अग्रवाल द्वारा भी महा अष्टमी के मौके पर माता को खीर पूरी हलवा का प्रसाद लगाते हुए भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर अपने आप को कृतार्थ महसूस किया।