रामनवमी पर पत्थलगांव में युवाओं की भव्य मोटरसाइकिल रैली, जय श्री राम के नारों से गूंजा शहर

रामनवमी पर पत्थलगांव में युवाओं की भव्य मोटरसाइकिल रैली, जय श्री राम के नारों से गूंजा शह
मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव: रामनवमी के अवसर पर पत्थलगांव में युवाओं द्वारा भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सैकड़ों युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पताका ध्वज के साथ शामिल हुए।
रैली के दौरान श्री राम के भजनों की धुन पर युवा झूमते नजर आए। भगवा वस्त्र पहने युवाओं ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ नगर में रैली निकाली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और पूरे शहर में “जय श्री राम” के जयकारे गूंजते रहे। रैली की भव्यता देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर मौजूद रहे।




