पत्थलगांव में संघ का भव्य पथसंचलन शताब्दी वर्ष व हिंदू नववर्ष पर हजारों स्वयंसेवकों की अनुशासित भागीदारी ?



पत्थलगांव /मुकेश अग्रवाल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष और हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में पत्थलगांव खंड में भव्य पथसंचलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों स्वयंसेवकों ने भाग लिया और पूरे नगर में अनुशासन व एकता का संदेश दिया। पथसंचलन सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः वहीं पहुंचकर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिला संचालक मुरारी लाल अग्रवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में विभाग संघचालक जलजीत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष और समाज में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रचारक कमलेश चंद्रा के मार्गदर्शन में नगर व जिला स्तर के कई कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।