जनदर्शन में दिखी संवेदनशीलता: विधायक गोमती साय ने दिव्यांग को दी ट्रायसाइकिल
पत्थलगांव विधायक निवास कार्यालय में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, स्वास्थ्य, राजस्व व बिजली समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश



मुकेश अग्रवाल
? पत्थलगांव
क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गोमती साय के निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम एक बार फिर जनसेवा और संवेदनशीलता का उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक ने सभी की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
इसी दौरान झिमकी निवासी दिव्यांग धनेश्वर राम ने अपनी शारीरिक स्थिति से अवगत कराया। उनकी समस्या को देखते हुए विधायक ने मौके पर ही उन्हें ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई। इस पहल से उन्हें बड़ी राहत मिली और लोगों ने इस मानवीय कदम की सराहना की।
जनदर्शन में स्वास्थ्य उपचार हेतु आर्थिक सहायता, राजस्व, बिजली तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
?
जनदर्शन में प्रमुख मुद्दे
• दिव्यांग को मौके पर ट्रायसाइकिल प्रदान
• स्वास्थ्य उपचार हेतु आर्थिक सहायता के आवेदन
• राजस्व संबंधी समस्याएं
• बिजली और अन्य प्रशासनिक शिकायतें
• अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

“जनसेवा ही सर्वोपरि है, जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता है।”