प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पत्थलगांव द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें नगर की काफी संख्या में महिलाओं का आगमन हुआ सर्वप्रथम ब्रह्म कुमारी संस्था की संचालक नीलू बहन एवं अन्य बहनों द्वारा आगंतुक सभी माता बहनों का तिलक, गुलदस्ता और बैच लगाकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह एवं अध्यक्षता कांग्रेस महामंत्री ,जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राधा देवी सिंह ,स्वस्तिक केयर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटर मनीसा गोयल श्रीमती रितु टोप्पो और विमला बेक मौजूद रही।

इस कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों ने सभी अतिथियों का स्वागत पट्टा बैच लगाकर फूल गुलदस्ते से किया तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता सिंह ने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। श्रीमती आरती सिंह जी ने कहा कि कन्याओं के पढ़ाई पर जोर देने के लिए प्रेरणा देने की बात कही उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी कार्य में कम नहीं है तो हर महिला का एक कर्तव्य है कि आज की नारियों को आगे बढ़ाने के लिए पढ़ने के लिए प्रेरित करें ।

ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रमुख ब्रह्माकुमारी नीलू बहन ने कहा कि माता ही स्वर्ग का द्वार खोल सकती है जैसे कि इस वर्ष का ब्रह्मकुमारी का थीम है की वंदे मातरम स्वर्णिम भारत अर्थात माताएं ही निर्माता है और स्वर्णिम भारत की निर्माता स्वयं माताएं हैं माताएं अपने अंदर देवी गुण को धारण करेंगे ,परमात्मा से संबंध जोड़कर के सबको सुख देंगे खुश रखेंगे तो घर स्वर्ग बन जाएगा, ऐसी अभिव्यक्ति उन्होंने दी इसके साथ ही ब्रह्माकुमारी सुकृता बहन ने राजयोग का अभ्यास कराया जिससे पूरा माहौल शांत में हो गया ।

अंत में ब्रह्माकुमारी नीलू बहन ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस वर्ष को महिला किसान वर्ष के रूप में घोषित किया है तो ब्रह्माकुमारी नीलू बहन ने सबको माइक्रो ग्रीन बनाने की विधि सिखाई और कहा कि माइक्रो ग्रीन का लाभ सभी ले सकते हैं जिससे पोषण भरपूर हो जाएगा।

श्रीमती मिथिलेश सिंह ने ब्रह्मकुमारी बहनों की त्याग तपस्या को देखते हुए सभी ब्रह्माकुमारी बहनों का सम्मान गुलदस्ता और बैच लगाकर के किया।

Related Articles

Back to top button