स्पीड किंग बाइकर्स की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटना रायगढ़ रोडआइसीआइसीआइ बैंक के सामने की

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में इन दोनों स्पीड व स्टाइलिश बाइकर्स चालकों से पूरा पत्थलगांव परेशान हो चुका है जहां स्पीड बाइक चालकों के हाथ असमय नागरिक काल के गाल में समा रहे हैं ।आज ताजा मामला देखने को जब मिला जब रायगढ़ रोड अपनी दुकान से गोविंद राम लहरे पिता रंगु राम लहरे 55 साल अपनी लूना बाइक खड़ी कर सड़क पार कर रहे थे तभी सड़क के बिल्कुल किनारे पहुंचने के बाद रायगढ़ रोड की ओर से आ रहे बाइक चालक अन्नु सिदार ने ठोकर मारते हुए निकल गए गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि गोविंद नाम लहरे के पैर व सिर में गंभीर चोटें आई जिसे तत्काल पत्थलगांव सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।मौके पर स्पीड बाइक के चालक अन्नु सिदार 20 साल को लोगों ने पकड़ लिया एवं पुलिस के हवाले किया पुलिस द्वारा मामले की कार्यवाही को करते हुए जाच जारी है।

पूरा पत्थलगांव शहर स्टाइलिश व स्पीड बाइक चालकों के आतंक से थर्रा उठा है प्रतिदिन स्टाइलिश व स्पीड बाइक चालकों के कारण कोई ना कोई व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो रहा है विगत दिनों की रायगढ़ रोड में ही पम्मू अग्रवाल को भी बाइक चालक ने ठोकर मार दी थी जिनका भी इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया था। कुल मिलाकर पत्थलगांव क्षेत्र में इन बाइकर गेंग का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है यदि जल्द ही इन पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है तो आने वाले दिनों में इसके परिणाम भयावह होंगे।




