होली त्यौहार को लेकर पत्थलगांव पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव

पत्थलगांव में होली पर्व को लेकर पत्थलगांव एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल के नेतृत्व में पत्थलगांव पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया

एसडीओपी ने कहा कि होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जावे किसी भी तरह की अशांति फैलाने पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडे ने कहा कि पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा गस्त की जावेगी एवं जगह-जगह पुलिस के जवान सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे।

Back to top button