पुलिस कप्तान शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस में 3 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को दुपहिया वाहन के साथ पकड़ा

मुकेश अग्रवाल
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की दिशा में की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई को ऑपरेशन_आघात नाम दिया है । ऑपरेशन आघात के तहत सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाओं की अवैध खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में 11 एवं 12 फरवरी को कोतवाली एवं लैलूंगा पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी और शराब बिक्री के मामलों का भंडाफोड़ किया गया है, जिसमें अवैध गांजा और भारी मात्रा में अवैध देशी-अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है ।
लैलूंगा पुलिस : दुपहिया पर गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार, 3 किलो गांजा और दुपहिया थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर ग्राम पाकरगांव अटल चौक के पास केंदाटिकरा मार्ग पर घेराबंदी की। कार्रवाई दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर टी.वी.एस. राईडर मोटर सायकल में सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। चालक ने अपना नाम *मोहन यादव उर्फ गुन्नू (22 वर्ष), निवासी पत्थलगांव बिलाईटांगर वार्ड क्रमांक 09 थाना पत्थलगांव जिला जशपुर तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम बिरोज कुमार दास ब्राम्हण (36 वर्ष), निवासी घरजियाबथान थाना पत्थलगांव जिला जशपुर* बताया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से *03 किलो 170 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 1,50,000 रुपये* है, तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त *एक बिना नंबर टी.वी.एस. राईडर मोटर सायकल (कीमत लगभग 10,000 रुपये) जप्त* की गई। आरोपियों के विरुद्ध *थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट* के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक गिरधारी साव, उप निरीक्षक चन्द्र कुमार सिंगार, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक चमरसाय भगत एवं गोविन्द बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि *“जिले में अवैध शराब, गांजा, प्रतिबंधित दवाओं एवं अन्य मादक पदार्थों की अवैध खरीदी-बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #ऑपरेशन_आघात के माध्यम से ऐसे तत्वों के विरुद्ध निरंतर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के लिए अब जिले में कोई स्थान नहीं है।”* उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



