सालिक साय ने बेटे का जन्मदिन विद्यालय में मनाकर दिया सामाजिक संदेश

मुकेश अग्रवाल

कांसाबेल। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने आज अपने पुत्र दक्षित साय का चौथा जन्मदिन ग्राम पोंगरो स्थित शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला में सादगी और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ के साथ खुशियाँ साझा कीं।

जन्मदिन के उपलक्ष्य में बच्चों तथा विद्यालय कर्मचारियों के लिए मिठाई एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और आनंद का वातावरण देखने को मिला।

श्री साय ने इस मौके पर सभी बच्चों को स्कूली किट का वितरण करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और शिक्षा के माध्यम से अपना व परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

अपने पुत्र का जन्मदिन शासकीय विद्यालय में मनाकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने शिक्षा के प्रति सम्मान और समाज के प्रति संवेदनशीलता का सकारात्मक संदेश दिया।

विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए दक्षित साय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button