पीएम श्री सेजेस विद्यालय में एल्यूमिनी मीट का हुआ आयोजन छात्र-छात्राओं ने पूर्व छात्र-छात्राओं का किया पुष्प वर्षा कर स्वागत

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज पीएम श्री सेजेस विद्यालय में एल्यूमिनी मीट का आयोजन किया गया ।एल्युमिनि मीट में पत्थलगांव के पूर्व में पढ़े हुए छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिवार के प्राचार्य तनु ठाकुर एवं समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने सभी का तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सबसे पूर्व माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम की शुरुआत के पश्चात

पीएम श्री सेजेस विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई विद्यालय के पूर्व छात्र रहे पत्थलगांव के प्रतिष्ठित नागरिक एवं व्यवसायी रामनिवास जिंदल ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने पूर्व में विद्यालय के विचारों को साझा किया एवं उस समय की पढ़ाई और गुरुओं के सम्मान के बारे में प्रकाश डाला। इसके पश्चात विद्यालय के प्रथम छात्र रहे गणेश शर्मा द्वारा बताया गया कि पत्थलगांव में विद्यालय की स्थापना 1962 में हुई थी इस विद्यालय के प्रथम प्राचार्य के रूप में गोरेलाल दुबे ने पदभार संभाला था विद्यालय के अनुशासन के बारे में उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्राचार्य द्वारा काफी कड़ाई से अनुशासन का पालन करवाया जाता था एवं हमारे द्वारा भी गुरुओं का सम्मान करते हुए पूरी तन्यता से पढ़ाई की जाती थी

विद्यालय के पूर्व छात्र उद्धव शर्मा ने कहा कि हमारे समय में विद्यालय के सबसे उद्दंड एवं बदमाश छात्रों में हमारा ही बैच अव्वल दर्जे का था जहां हमारे बीच के छात्र-छात्राएं विद्यालय में पढ़ाई से ज्यादा उद्दंता की बातों के लिए हमको जाना जाता था हम लोगों के द्वारा गुरुओं का सम्मान लेकिन अच्छे तरीके से किया जाता था एवं हमेशा ही उद्दंडता के साथ पढ़ाई में भी अव्वल दर्जे के अंक लेकर आते थे

विद्यालय के पूर्व छात्र सुनील अग्रवाल ने कहा कि हम पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यों में भी काफी रुचि लेते थे एवं उन्होंने कहा कि आज विद्यालय परिवार द्वारा जो एल्यूमिनी मीट का आयोजन किया गया निश्चित ही काबिले तारीफ है आज हमें बचपन के दिनों की याद ताजा हो गई।

आज के कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र अनिल मित्तल,गोविंद अग्रवाल ,अंजय सिंह, नटवर अग्रवाल, पप्पल गोयल, स्वर्णकार सर ,गोल्डी भाटिया ,राजेश अग्रवाल ,धनु यादव,मनप्रीत भाटिया, जितेंद्र मेहरा ,सुरेंद्र चेतवानी, मुकेश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल ,गोल्डी जायसवाल ,बलराम अग्रवाल, नवीन अग्रवाल ,झब्बू ,शिव त्रिपाठी ,आनंद शर्मा ,सुमित्रा, सुमन ,ललित बंसल, संजू लोहिया ,विजय त्रिपाठी सहित सैकड़ो पूर्व छात्र-छात्राएं एल्यूमिनी मीट में सम्मिलित हुए एवं आज की इस एल्युमिनी मीट में बचपन की यादें ताजा हो गई कार्यक्रम के बीच में कुर्सी दौड़ का भी आयोजन किया गया जिसमें गोल्डी जायसवाल प्रथम, अजय बंसल द्वितीय सुरेंद्र चेतवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।आज के कार्यक्रम को सफलता की ऊंचाइयों की ओर ले जाने में विद्यालय की प्राचार्य तनु ठाकुर ,नीलांबर यादव सहित पूरा स्टॉप ,अधिकारी ,कर्मचारी यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।




